अभाविप ने किया थाना प्रभारी अनिल उरांव का स्वागत, बेहतर पुलिसिंग की जताई उम्मीद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चतरा नगर इकाई ने सोमवार को नगर मंत्री अनुराग आर्य के नेतृत्व में सदर थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी अनिल उरांव से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के लिए अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं।
मुलाकात के दौरान अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में चतरा में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सामाजिक समरसता को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाए रखने का भरोसा भी दिया गया।
नगर मंत्री अनुराग आर्य ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्रहित, छात्रहित और समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती रही है। संगठन आगे भी जनहित से जुड़े विषयों पर प्रशासन के साथ रचनात्मक सहयोग करता रहेगा, ताकि समाज में सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण और मजबूत हो।
इस अवसर पर खेलो भारत संयोजक मुन्ना यादववंशी, जिला संयोजक विशाल प्रजापति, पूर्व जिला संयोजक रौनक सिंह, जिला एसडीएफ संयोजक सन्नी कुमार, नीतीश कुमार, अनिमेष पांडे, आलोक कुमार सहित अभाविप के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!