⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » वीडियो गैलरी » वीडियो

चतरा में सनसनी! SP आवास के सामने चली गोली, प्राइवेट गार्ड की मौत | Chatra News Today

📅 21 Jul 2026, 04:20 PM 👁️ 85 Views

चतरा में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से मच गया हड़कंप! एसपी आवास के सामने हुई फायरिंग में एक प्राइवेट गार्ड की मौत, जबकि आरोपी गार्ड को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

"शुरुआत में जिला बल के एक जवान पर संदेह जताया गया, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि दो प्राइवेट गार्डों के बीच आपसी विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी। पहली गोली वाहन की छत में लगी, जबकि दूसरी गोली सीधे गार्ड की आंख में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गार्ड रमिया कंस्ट्रक्शन से जुड़े बताए जा रहे हैं।"

👉 यह भी पढ़ें: जिप उपाध्यक्ष की पहल से अनाथ बच्चों को मिला सहारा, सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में हुआ नामांकन

"पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एंडेवर वाहन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पूरे मामले की गहन जांच जारी है। आखिर एसपी आवास जैसे हाई सिक्योरिटी इलाके में दिनदहाड़े चली गोली के पीछे की असली वजह क्या है? अपडेट के लिए जुड़े रहिए Voice of Chatra के साथ।

👉 यह भी पढ़ें: सड़क पर 'सफर' या जानलेवा 'सजा'? कान्हाचट्टी की दो लाइफलाइन सड़कें बनीं तालाब

इस खबर और वीडियो को शेयर करें

WhatsApp Facebook