ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड

देल्हो घाटी फिर बनी मौत का रास्ता: कोयला लादने के बाद लौट रहे हाईवा ने सीआरपीएफ जवान की ली जान

🎧
खबर सुनें (Audio News)
देल्हो घाटी फिर बनी मौत का रास्ता: कोयला लादने के बाद लौट रहे हाईवा ने सीआरपीएफ जवान की ली जान
voiceofchatra.com

सिमरिया (चतरा), 09 जुलाई।

चतरा जिले के देल्हो घाटी में कोयला वाहनों का बेलगाम दौड़ना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार को कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर लौट रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार यादव (28) को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल जवान ने रांची रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मृतक लक्ष्मण कुमार यादव, बिराजपुर गांव निवासी मुन्नी यादव के पुत्र थे और जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात थे। परिजनों के अनुसार वे महज सात दिन पहले एक माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। गुरुवार को वे बाइक से सिमरिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल जवान को सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग रेफर किया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया। लेकिन रांची पहुंचने से पहले ही जवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर शव रख किया जाम
जवान की मौत की खबर मिलते ही बिराजपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा–सिमरिया मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा देल्हो घाटी में कोयला वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि देल्हो घाटी में कोयला ढोने वाले भारी वाहनों की लापरवाही के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान लेते रहेंगे।
घटना की सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Ankit Pandey

Ankit Pandey ✔ Verified

पद: REPORTER

यह खबर Ankit Pandey द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

2 अपनी राय दें (Comments)

सुभाष
09 Jul 2026

आखिर चतरा को किसकी नजर लग गई है हे भगवान

R
Rajan Kumar
09 Jul 2026

इन गाड़ियों पर लगाम लगाना जरूरी नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती है यह घटना बार-बारहो रही है

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
ePaper News Header
✍️ रिपोर्ट: Ankit Pandey
दिनांक: 09 Jul 2026

देल्हो घाटी फिर बनी मौत का रास्ता: कोयला लादने के बाद लौट रहे हाईवा ने सीआरपीएफ जवान की ली जान

देल्हो घाटी फिर बनी मौत का रास्ता: कोयला लादने के बाद लौट रहे हाईवा ने सीआरपीएफ जवान की ली जान

सिमरिया (चतरा), 09 जुलाई।

चतरा जिले के देल्हो घाटी में कोयला वाहनों का बेलगाम दौड़ना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार को कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर लौट रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार यादव (28) को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल जवान ने रांची रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मृतक लक्ष्मण कुमार यादव, बिराजपुर गांव निवासी मुन्नी यादव के पुत्र थे और जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात थे। परिजनों के अनुसार वे महज सात दिन पहले एक माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। गुरुवार को वे बाइक से सिमरिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल जवान को सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग रेफर किया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया। लेकिन रांची पहुंचने से पहले ही जवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर शव रख किया जाम
जवान की मौत की खबर मिलते ही बिराजपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा–सिमरिया मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा देल्हो घाटी में कोयला वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि देल्हो घाटी में कोयला ढोने वाले भारी वाहनों की लापरवाही के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान लेते रहेंगे।
घटना की सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन (Advertisement)
📚 पत्रिका केंद्र
सभी विद्यालयों की किताबें • स्टेशनरी • बच्चों की खेल सामग्री थोक एवं खुदरा विक्रेता
📍 गर्ल्स हाई स्कूल के नजदीक, मेन रोड, चतरा 📞 95079 60783
ePaper News Footer