ब्रेकिंग न्यूज़
होम » वीडियो गैलरी » वीडियो

BJP युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास गिरफ्तार | जेल जाते वक्त बोले- लोकतंत्र की हत्या

📅 13 Jul 2026, 03:59 PM 👁️ 18 Views

जाली दस्तावेज के इस्तेमाल से जुड़े मामले में वारंट के आधार पर कार्रवाई, मीडिया के सामने भी रखा अपना पक्ष

हंटरगंज (चतरा)। भाजपा नेता सह पत्थर व्यवसायी श्री निवास को हंटरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर की गई है। श्री निवास को रांची के कांके क्षेत्र से हिरासत में लेकर चतरा लाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई हंटरगंज थाना कांड संख्या 117/26 के तहत की गई है। मामला अंचल निरीक्षक (सीआई) धीरज कुमार के आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि जाली दस्तावेज और कथित फर्जी रिकॉर्ड का उपयोग असली दस्तावेज के रूप में किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

👉 यह भी पढ़ें: उरैली में विशाल शिवचर्चा का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के अनुसार, श्री निवास के विरुद्ध हंटरगंज के अलावा जोरी, गिद्धौर समेत जिले के अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वर्तमान गिरफ्तारी न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में की गई है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

मीडिया के सामने बोले श्री निवास, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’

न्यायालय में पेशी के दौरान घटनाक्रम ने उस समय अलग मोड़ ले लिया, जब श्री निवास ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया के कैमरों में यह घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।

👉 यह भी पढ़ें: कान्हाचट्टी के रुद्र प्रताप का तैराकी में शानदार प्रदर्शन, चार स्वर्ण पदक जीतकर बने जिला चैंपियन

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

फिलहाल श्री निवास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने दिए गए उनके बयान और लगाए गए नारों का वीडियो भी चर्चा में है।

इस खबर और वीडियो को शेयर करें

WhatsApp Facebook