⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

20 जुलाई को चतरा में आजसू का महा सम्मेलन, संगठन की मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों पर बनेगी रणनीति

🎧
खबर सुनें (Audio News)
20 जुलाई को चतरा में आजसू का महा सम्मेलन, संगठन की मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों पर बनेगी रणनीति
voiceofchatra.com

चतरा।  आगामी 20 जुलाई को चतरा में आजसू पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। डीएमएफटी हॉल में होने वाले इस सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में संगठनात्मक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।

पार्टी के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना है। इस दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों एवं बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ चतरा जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इनमें लंबे समय से रिक्त डीडीसी का पद, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट, कोयला परिवहन से बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं, वैकल्पिक सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अमृत सरोवर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, नगर परिषद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं, दाखिल-खारिज में हो रही देरी, विभिन्न विभागों में रिक्त पद, खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, लंबित वेतन भुगतान, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, नशाखोरी पर रोक तथा बंद पड़ी मत्स्य विभाग की योजनाओं को पुनः शुरू कराने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सम्मेलन केवल संगठनात्मक बैठक नहीं होगा, बल्कि जिले की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों, युवा, महिला एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी का पट्टा पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 16 Jul 2026

20 जुलाई को चतरा में आजसू का महा सम्मेलन, संगठन की मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों पर बनेगी रणनीति

चतरा।  आगामी 20 जुलाई को चतरा में आजसू पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। डीएमएफटी हॉल में होने वाले इस सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में संगठनात्मक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।

पार्टी के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना है। इस दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों एवं बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ चतरा जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इनमें लंबे समय से रिक्त डीडीसी का पद, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट, कोयला परिवहन से बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं, वैकल्पिक सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अमृत सरोवर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, नगर परिषद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं, दाखिल-खारिज में हो रही देरी, विभिन्न विभागों में रिक्त पद, खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, लंबित वेतन भुगतान, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, नशाखोरी पर रोक तथा बंद पड़ी मत्स्य विभाग की योजनाओं को पुनः शुरू कराने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सम्मेलन केवल संगठनात्मक बैठक नहीं होगा, बल्कि जिले की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों, युवा, महिला एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी का पट्टा पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

Voice of Chatra Footer