छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू होंगे मुख्य अतिथि
चतरा: जिले में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के संबंध में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे अंबेडकर छात्रावास, सदर ब्लॉक के समीप, चतरा में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सुमित कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने युवा कांग्रेस, NSUI के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को नई ऊर्जा मिलेगी तथा छात्रों की समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से सामने रखने का अवसर प्राप्त होगा।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!