⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

बस स्टैंड मोड़ पर खराब खड़ी हाईवा बनी मुसीबत, गड्ढों और जाम से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका

🎧
खबर सुनें (Audio News)
बस स्टैंड मोड़ पर खराब खड़ी हाईवा बनी मुसीबत, गड्ढों और जाम से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका
voiceofchatra.com

चतरा। शहर के बस स्टैंड मोड़ के समीप एक हाईवा वाहन के खराब होकर सड़क पर खड़े रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पहले से मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। खासकर दोपहिया, ऑटो एवं अन्य छोटे वाहनों के चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है। ऐसे में सड़क पर खराब खड़ी हाईवा के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है। बसों और अन्य बड़े वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है। पानी भर जाने के बाद गड्ढों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाएगा, जिससे किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड के पास खराब पड़े हाईवा को अविलंब हटाया जाए, सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा शहर क्षेत्र में फ्लाई ऐश ढोने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जनहित और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

1 अपनी राय दें (Comments)

R
Raju
10 Jul 2026

यह रोज की कहानी है चतरा कभी सुधरने वाला नहीं है।

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 10 Jul 2026

बस स्टैंड मोड़ पर खराब खड़ी हाईवा बनी मुसीबत, गड्ढों और जाम से राहगीर परेशान, हादसे की आशंका

चतरा। शहर के बस स्टैंड मोड़ के समीप एक हाईवा वाहन के खराब होकर सड़क पर खड़े रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पहले से मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। खासकर दोपहिया, ऑटो एवं अन्य छोटे वाहनों के चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है। ऐसे में सड़क पर खराब खड़ी हाईवा के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है। बसों और अन्य बड़े वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है। पानी भर जाने के बाद गड्ढों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाएगा, जिससे किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड के पास खराब पड़े हाईवा को अविलंब हटाया जाए, सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा शहर क्षेत्र में फ्लाई ऐश ढोने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जनहित और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

Voice of Chatra Footer