⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

टंडवा में बेलगाम कोल वाहन का कहर: तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

🎧
खबर सुनें (Audio News)
टंडवा में बेलगाम कोल वाहन का कहर: तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार
voiceofchatra.com

टंडवा (चतरा): टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे का कारण बनी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे टंडवा प्रखंड मोड़ से आगे नईपरम के समीप एक तेज गति से आ रहे हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन उन्हें चोटें आई हैं और वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहन अत्यधिक गति से सड़क पर दौड़ते हैं, जिससे आम राहगीरों और छोटे वाहनों के लिए लगातार खतरा बना रहता है। हादसे के बाद लोगों ने इस समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टंडवा क्षेत्र में विभिन्न कोयला परियोजनाओं से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला परिवहन के लिए अलग मार्ग विकसित नहीं किए जाने के कारण आम लोगों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि भारी वाहनों के लिए पृथक परिवहन मार्ग बनाया जाए और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, तो इस प्रकार की घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित प्रबंधन से मांग की है कि कोयला ढुलाई में लगे वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण किया जाए, नियमित जांच अभियान चलाया जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 27 Jun 2026

टंडवा में बेलगाम कोल वाहन का कहर: तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

टंडवा (चतरा): टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे का कारण बनी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे टंडवा प्रखंड मोड़ से आगे नईपरम के समीप एक तेज गति से आ रहे हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन उन्हें चोटें आई हैं और वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहन अत्यधिक गति से सड़क पर दौड़ते हैं, जिससे आम राहगीरों और छोटे वाहनों के लिए लगातार खतरा बना रहता है। हादसे के बाद लोगों ने इस समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टंडवा क्षेत्र में विभिन्न कोयला परियोजनाओं से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला परिवहन के लिए अलग मार्ग विकसित नहीं किए जाने के कारण आम लोगों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि भारी वाहनों के लिए पृथक परिवहन मार्ग बनाया जाए और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, तो इस प्रकार की घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित प्रबंधन से मांग की है कि कोयला ढुलाई में लगे वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण किया जाए, नियमित जांच अभियान चलाया जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं।

Voice of Chatra Footer