चतरा के भाजपा युवा नेता श्रीनिवास सिंह पुलिस हिरासत में, कांके पुलिस ने रास्ते में रोका
रोड सेफ्टी की बैठक में शामिल होने चतरा आ रहे थे श्रीनिवास, पुराने मामले से कार्रवाई जुड़े होने की चर्चा; आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
चतरा। भाजपा के युवा नेता एवं हंटरगंज निवासी श्रीनिवास सिंह को सोमवार को कांके पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रीनिवास सिंह चतरा जिला मुख्यालय में रोड सेफ्टी को लेकर आयोजित एक बैठक में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान कांके क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई को हंटरगंज थाना में पूर्व से दर्ज एक मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से श्रीनिवास सिंह जिले में खनन एवं वन विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर मुखर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाए थे और इन मुद्दों को लेकर प्रशासन के समक्ष लगातार अपनी आवाज रख रहे थे।
ऐसे में उनके हिरासत में लिए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, हिरासत की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Voice of Chatra इस मामले से जुड़े आधिकारिक पक्ष और आगे के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!