⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 में सम्मानित हुए रक्तमित्र विवेक केशरी, स्वैच्छिक रक्तदान सेवा को मिली राष्ट्रीय पहचान

🎧
खबर सुनें (Audio News)
अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 में सम्मानित हुए रक्तमित्र विवेक केशरी, स्वैच्छिक रक्तदान सेवा को मिली राष्ट्रीय पहचान
voiceofchatra.com

गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी, जमुहार में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 में झारखंड के युवा समाजसेवी एवं रक्तमित्र विवेक केशरी को स्वैच्छिक रक्तदान और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बिहार सीआईडी के डायरेक्टर विपिन कुमार चौधरी एवं डॉ. आशुतोष सिंह (बीएचयू) ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का संयुक्त रूप से बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी (BSACS), पथ प्रदर्शक (NGO) तथा गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के 24 राज्यों से लगभग 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, वहीं नेपाल और भूटान से भी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित एवं स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनसेवा अभियान से जोड़ना था।

सम्मान के अवसर पर विवेक केशरी के अब तक 40 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा युवाओं के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उनकी संस्था रक्तमित्र के माध्यम से अब तक 8,000 से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जा चुका है। संस्था थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, कैंसर, सड़क दुर्घटना और प्रसूति जैसी आपात परिस्थितियों में रक्त उपलब्ध कराने का निरंतर कार्य कर रही है।

विवेक केशरी इससे पहले भी दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और झारखंड सहित देश के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रक्तदान सेवा से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को झारखंड के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 05 Jul 2026

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 में सम्मानित हुए रक्तमित्र विवेक केशरी, स्वैच्छिक रक्तदान सेवा को मिली राष्ट्रीय पहचान

गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी, जमुहार में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 में झारखंड के युवा समाजसेवी एवं रक्तमित्र विवेक केशरी को स्वैच्छिक रक्तदान और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बिहार सीआईडी के डायरेक्टर विपिन कुमार चौधरी एवं डॉ. आशुतोष सिंह (बीएचयू) ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का संयुक्त रूप से बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी (BSACS), पथ प्रदर्शक (NGO) तथा गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के 24 राज्यों से लगभग 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, वहीं नेपाल और भूटान से भी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित एवं स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनसेवा अभियान से जोड़ना था।

सम्मान के अवसर पर विवेक केशरी के अब तक 40 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा युवाओं के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उनकी संस्था रक्तमित्र के माध्यम से अब तक 8,000 से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जा चुका है। संस्था थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, कैंसर, सड़क दुर्घटना और प्रसूति जैसी आपात परिस्थितियों में रक्त उपलब्ध कराने का निरंतर कार्य कर रही है।

विवेक केशरी इससे पहले भी दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और झारखंड सहित देश के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रक्तदान सेवा से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को झारखंड के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए

Voice of Chatra Footer