चतरा होमगार्ड भर्ती : अंतिम चयन सूची जारी, अभ्यर्थियों में खुशी की लहर
चतरा: जिला समादेष्टा कार्यालय, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, चतरा द्वारा विज्ञापन संख्या–01/2025 के तहत जिला अंतर्गत गृह रक्षक (होमगार्ड) के नव-नामांकन हेतु अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची में जिले के सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों के सफल अभ्यर्थियों के नाम एवं रोल/रजिस्ट्रेशन नंबर प्रकाशित किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार चतरा सदर, गिद्धौर, हंटरगंज, इटखोरी, कान्हाचट्टी, कुंदा, लावालौंग, मयूरहंड, पत्थलगड्डा, प्रतापपुर, सिमरिया, टंडवा तथा चतरा नगर (शहरी एवं टंडवा शहरी क्षेत्र) के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग सूची प्रकाशित की गई है।
चयन सूची के साथ जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि लंबवत , क्षैतिज विधवा महिला आरक्षण का लाभ विभागीय नियमों के अनुरूप दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को चयन सूची में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह साक्ष्य सहित गृह रक्षक नामांकन समिति, चतरा के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकता है।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो उसका चयन निरस्त किया जा सकता है और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!