⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

चतरा में कांग्रेस का कैंडल मार्च, छात्रों के भविष्य और परीक्षा पारदर्शिता को लेकर उठाई आवाज

🎧
खबर सुनें (Audio News)
चतरा में कांग्रेस का कैंडल मार्च, छात्रों के भविष्य और परीक्षा पारदर्शिता को लेकर उठाई आवाज
voiceofchatra.com

चतरा, 25 जुलाई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शनिवार को चतरा जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फांसीहारी तालाब पहुंचकर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा को लेकर भी जोरदार आवाज उठाई गई।

कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमिटी के साथ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, महिला कांग्रेस, सेवादल तथा पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता के दौर में ला खड़ा किया है। वक्ताओं ने विशेष रूप से NEET और CBSE परीक्षा से जुड़े विवादों, कथित पेपर लीक की घटनाओं तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता।

नेताओं ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जाए ताकि युवाओं का विश्वास बना रहे। साथ ही छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई गई।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित लोगों ने छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के संघर्ष को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव निशांत प्रकाश जायसवाल, इंटक जिला अध्यक्ष राज वीर, नगर अध्यक्ष संतोष केसरी, के. कौसर, मो. मुबारक, योगेंद्र यादव, रवि कुमार, संजय जायसवाल, रकीबुल इमाम, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मोती पासवान, युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश, मो. इकबाल, सैय्यद अजीममोदीन ख्वाजा, नगर अध्यक्ष आनंद कुमार, टिंकू यादव, अनुज कुमार, अर्जुन साव, गौतम कुमार, बासदेव भुइयां सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Raj Veer

Raj Veer ✔ Verified

पद: REPORTER

यह खबर Raj Veer द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Raj Veer
दिनांक: 25 Jul 2026

चतरा में कांग्रेस का कैंडल मार्च, छात्रों के भविष्य और परीक्षा पारदर्शिता को लेकर उठाई आवाज

चतरा, 25 जुलाई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शनिवार को चतरा जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फांसीहारी तालाब पहुंचकर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा को लेकर भी जोरदार आवाज उठाई गई।

कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमिटी के साथ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, महिला कांग्रेस, सेवादल तथा पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता के दौर में ला खड़ा किया है। वक्ताओं ने विशेष रूप से NEET और CBSE परीक्षा से जुड़े विवादों, कथित पेपर लीक की घटनाओं तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता।

नेताओं ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जाए ताकि युवाओं का विश्वास बना रहे। साथ ही छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई गई।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित लोगों ने छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के संघर्ष को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव निशांत प्रकाश जायसवाल, इंटक जिला अध्यक्ष राज वीर, नगर अध्यक्ष संतोष केसरी, के. कौसर, मो. मुबारक, योगेंद्र यादव, रवि कुमार, संजय जायसवाल, रकीबुल इमाम, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मोती पासवान, युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश, मो. इकबाल, सैय्यद अजीममोदीन ख्वाजा, नगर अध्यक्ष आनंद कुमार, टिंकू यादव, अनुज कुमार, अर्जुन साव, गौतम कुमार, बासदेव भुइयां सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Voice of Chatra Footer