⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

हंटरगंज में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की गूंज, सैकड़ों बाइकों के साथ निकली कांग्रेस की रैली

🎧
खबर सुनें (Audio News)
हंटरगंज में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की गूंज, सैकड़ों बाइकों के साथ निकली कांग्रेस की रैली
voiceofchatra.com

चतरा, 11 अक्टूबर 2026। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की ओर से विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।


रैली का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमेंद्र सिंह और कार्यक्रम प्रभारी सह युवा कांग्रेस के चतरा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के तहत कर्मा, गोसाईडीह, गेंजना, औरु, गेरुआ समेत दर्जनों पंचायतों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान लोगों को वोट के महत्व और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने की जरूरत के बारे में जागरूक किया गया।

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। इन नारों के जरिए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति अपना विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और हर मतदाता के अधिकार की रक्षा जरूरी है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रहना चाहिए। इसके लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।

इस रैली में कमल कुमार केसरी, प्रदीप गुप्ता, श्रवण साहू, मनोज सिंह, प्रियदर्शी कुमार, सैयद अजीमुद्दीन ख्वाजा, राहुल पासवान, ऋतिक रोशन, अहिंसा पासवान, मोहम्मद जियाउल हक और कुमार गौरव समेत कांग्रेस व युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Satyam kumar bhardwaj

Satyam kumar bhardwaj ✔ Verified

पद: REPORTER

यह खबर Satyam kumar bhardwaj द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Satyam kumar bhardwaj
दिनांक: 11 Oct 2026

हंटरगंज में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की गूंज, सैकड़ों बाइकों के साथ निकली कांग्रेस की रैली

चतरा, 11 अक्टूबर 2026। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की ओर से विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

News Image

रैली का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमेंद्र सिंह और कार्यक्रम प्रभारी सह युवा कांग्रेस के चतरा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के तहत कर्मा, गोसाईडीह, गेंजना, औरु, गेरुआ समेत दर्जनों पंचायतों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान लोगों को वोट के महत्व और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने की जरूरत के बारे में जागरूक किया गया।

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। इन नारों के जरिए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति अपना विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और हर मतदाता के अधिकार की रक्षा जरूरी है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रहना चाहिए। इसके लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।

इस रैली में कमल कुमार केसरी, प्रदीप गुप्ता, श्रवण साहू, मनोज सिंह, प्रियदर्शी कुमार, सैयद अजीमुद्दीन ख्वाजा, राहुल पासवान, ऋतिक रोशन, अहिंसा पासवान, मोहम्मद जियाउल हक और कुमार गौरव समेत कांग्रेस व युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

Voice of Chatra Footer