⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » क्राइम न्यूज

गाय चोरी मामले का खुलासा, चतरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

🎧
खबर सुनें (Audio News)
गाय चोरी मामले का खुलासा, चतरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
voiceofchatra.com

चोरी गई बछड़ी बरामद, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी

चतरा। सदर थाना क्षेत्र में हुई गाय चोरी की घटना का चतरा पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई एक लाल रंग की बछड़ी भी बरामद कर ली है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मामले की जांच शुरू करते हुए तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी सोनी देवी ने 13 जुलाई को अपने घर से गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहादत चौक के पास दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गई लाल रंग की बछड़ी को बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहादत चौक निवासी अकरम उर्फ कुरैशी (20 वर्ष) और अंसार नगर निवासी आबिद (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अकरम के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वहीं आबिद का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में एक मामला दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि इस घटना में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी और साक्ष्य जुटाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक जय प्रकाश कुमार सिंह तथा सदर थाना के सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Ankit Pandey

Ankit Pandey ✔ Verified

पद: REPORTER

यह खबर Ankit Pandey द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Ankit Pandey
दिनांक: 17 Jul 2026

गाय चोरी मामले का खुलासा, चतरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

चोरी गई बछड़ी बरामद, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी

चतरा। सदर थाना क्षेत्र में हुई गाय चोरी की घटना का चतरा पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई एक लाल रंग की बछड़ी भी बरामद कर ली है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मामले की जांच शुरू करते हुए तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी सोनी देवी ने 13 जुलाई को अपने घर से गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहादत चौक के पास दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गई लाल रंग की बछड़ी को बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहादत चौक निवासी अकरम उर्फ कुरैशी (20 वर्ष) और अंसार नगर निवासी आबिद (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अकरम के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वहीं आबिद का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में एक मामला दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि इस घटना में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी और साक्ष्य जुटाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक जय प्रकाश कुमार सिंह तथा सदर थाना के सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Voice of Chatra Footer