⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित हुए डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

🎧
खबर सुनें (Audio News)
कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित हुए डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
voiceofchatra.com

चतरा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अमरेंद्र कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उपायुक्त ने कहा कि उनका अनुभव, कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता आने वाले समय में भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

समारोह के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री सिन्हा के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। सभी ने उनके सरल, सौम्य, अनुशासित एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

अपने विदाई संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चतरा में बिताया गया कार्यकाल उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में शामिल रहेगा। यहां सभी का सहयोग, विश्वास और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

समारोह के अंत में जिला प्रशासन की ओर से अमरेंद्र कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 01 Jul 2026

कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित हुए डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

चतरा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अमरेंद्र कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उपायुक्त ने कहा कि उनका अनुभव, कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता आने वाले समय में भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

समारोह के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री सिन्हा के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। सभी ने उनके सरल, सौम्य, अनुशासित एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

अपने विदाई संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चतरा में बिताया गया कार्यकाल उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में शामिल रहेगा। यहां सभी का सहयोग, विश्वास और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

समारोह के अंत में जिला प्रशासन की ओर से अमरेंद्र कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice of Chatra Footer