⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे उपायुक्त रवि आनंद, औचक निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

🎧
खबर सुनें (Audio News)
लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे उपायुक्त रवि आनंद, औचक निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश
voiceofchatra.com

लावालौंग , 04 जुलाई।

चतरा के उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण की शुरुआत उपायुक्त ने कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच से की। इस दौरान प्रखंड के कनीय अभियंता की उपस्थिति दर्ज नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, नियमित उपस्थिति दर्ज करने तथा कार्यालयीन अनुशासन का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

इसके बाद उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के समाधान का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी सेवाएं पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, अंचल अधिकारी कार्यालय, कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्य व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपिन भारती सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 04 Jul 2026

लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे उपायुक्त रवि आनंद, औचक निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

लावालौंग , 04 जुलाई।

चतरा के उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण की शुरुआत उपायुक्त ने कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच से की। इस दौरान प्रखंड के कनीय अभियंता की उपस्थिति दर्ज नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, नियमित उपस्थिति दर्ज करने तथा कार्यालयीन अनुशासन का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

इसके बाद उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के समाधान का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी सेवाएं पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, अंचल अधिकारी कार्यालय, कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्य व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपिन भारती सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice of Chatra Footer