⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

चतरा जिले में पंचायत स्तर पर लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 1 जुलाई से शुरू होगा विशेष अभियान

🎧
खबर सुनें (Audio News)
चतरा जिले में पंचायत स्तर पर लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 1 जुलाई से शुरू होगा विशेष अभियान
voiceofchatra.com

घर के नजदीक बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य; सभी प्रखंडों का कार्यक्रम जारी

चतरा : जिले के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आम नागरिकों को उनके नजदीकी पंचायत स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा ने विशेष शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंध में पत्रांक-318, दिनांक 25 जून 2026 के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, हजारीबाग के निर्देश के आलोक में यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। शिविरों का मुख्य उद्देश्य योग्य वाहन चालकों को नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को सुलभ बनाना है।  जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। शिविर के दौरान आवश्यक अभिलेखों की जांच के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे शिविर

जिले के सभी शिविर निर्धारित तिथियों पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को पहले सारथी परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी भी आवेदक का आवेदन शिविर में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिले के सभी प्रखंडों का शिविर कार्यक्रम

- पत्थलगड्डा प्रखंड: 01 जुलाई 2026 – बरवाडीह

- चतरा प्रखंड: 04 जुलाई 2026 – देवरिया, 07 जुलाई 2026 – पाराडीह

- कुन्दा प्रखंड: 11 जुलाई 2026 – कुन्दा

- प्रतापपुर प्रखंड: 14 जुलाई 2026 – प्रतापपुर

- हंटरगंज प्रखंड: 18 जुलाई 2026 – जोरीकला पंचायत भवन (दंतार, डुमरीकला, डाहा, गेंजना, जोलडीहा, जबड़ा, गोसाईडीह, गेरुआ, जोरीकला, करेलीबार, करमा, कटैया, केदलीकला एवं चकला पंचायतों के लिए), 21 जुलाई 2026 – नवाडीह पंचायत भवन (औरू, बलुरी, खूटीटोलीकलां, खूटीटोलीखुर्द, कोबना, लेंजवा, मरीपुर, नवाडीह, नवाडीह पनारी, पैनीकला, पाण्डेयपुरा, सलैया, तरवागड़ा, तिलहेत एवं उरैली पंचायतों के लिए), 25 जुलाई 2026 – बकचुम्बा

- कान्हाचट्टी प्रखंड: 28 जुलाई 2026 – राजपुर

- लावालौंग प्रखंड: 01 अगस्त 2026 – लावालौंग, 04 अगस्त 2026 – जवड़ा

- सिमरिया प्रखंड: 08 अगस्त 2026 – बानासाड़ी

- टंडवा प्रखंड: 11 अगस्त 2026 – गाड़ी लौंग, 13 अगस्त 2026 – टंडवा

- ईटखोरी प्रखंड: 18 अगस्त 2026 – ईटखोरी

- मयूरहंड प्रखंड: 22 अगस्त 2026 – मयूरहंड

- गिद्धौर प्रखंड: 25 अगस्त 2026 – गिद्धौर

ये दस्तावेज साथ लाना होगा अनिवार्य

शिविर में शामिल होने वाले आवेदकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा जन्म तिथि अंकित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, ब्लड ग्रुप की जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन के बाद शुल्क भुगतान की रसीद साथ लानी होगी। सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि शिविर के दौरान प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि पंचायत स्तर पर आयोजित इस विशेष अभियान से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ होगी तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 26 Jun 2026

चतरा जिले में पंचायत स्तर पर लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 1 जुलाई से शुरू होगा विशेष अभियान

घर के नजदीक बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य; सभी प्रखंडों का कार्यक्रम जारी

चतरा : जिले के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आम नागरिकों को उनके नजदीकी पंचायत स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा ने विशेष शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंध में पत्रांक-318, दिनांक 25 जून 2026 के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, हजारीबाग के निर्देश के आलोक में यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। शिविरों का मुख्य उद्देश्य योग्य वाहन चालकों को नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को सुलभ बनाना है।  जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। शिविर के दौरान आवश्यक अभिलेखों की जांच के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे शिविर

जिले के सभी शिविर निर्धारित तिथियों पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को पहले सारथी परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी भी आवेदक का आवेदन शिविर में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिले के सभी प्रखंडों का शिविर कार्यक्रम

- पत्थलगड्डा प्रखंड: 01 जुलाई 2026 – बरवाडीह

- चतरा प्रखंड: 04 जुलाई 2026 – देवरिया, 07 जुलाई 2026 – पाराडीह

- कुन्दा प्रखंड: 11 जुलाई 2026 – कुन्दा

- प्रतापपुर प्रखंड: 14 जुलाई 2026 – प्रतापपुर

- हंटरगंज प्रखंड: 18 जुलाई 2026 – जोरीकला पंचायत भवन (दंतार, डुमरीकला, डाहा, गेंजना, जोलडीहा, जबड़ा, गोसाईडीह, गेरुआ, जोरीकला, करेलीबार, करमा, कटैया, केदलीकला एवं चकला पंचायतों के लिए), 21 जुलाई 2026 – नवाडीह पंचायत भवन (औरू, बलुरी, खूटीटोलीकलां, खूटीटोलीखुर्द, कोबना, लेंजवा, मरीपुर, नवाडीह, नवाडीह पनारी, पैनीकला, पाण्डेयपुरा, सलैया, तरवागड़ा, तिलहेत एवं उरैली पंचायतों के लिए), 25 जुलाई 2026 – बकचुम्बा

- कान्हाचट्टी प्रखंड: 28 जुलाई 2026 – राजपुर

- लावालौंग प्रखंड: 01 अगस्त 2026 – लावालौंग, 04 अगस्त 2026 – जवड़ा

- सिमरिया प्रखंड: 08 अगस्त 2026 – बानासाड़ी

- टंडवा प्रखंड: 11 अगस्त 2026 – गाड़ी लौंग, 13 अगस्त 2026 – टंडवा

- ईटखोरी प्रखंड: 18 अगस्त 2026 – ईटखोरी

- मयूरहंड प्रखंड: 22 अगस्त 2026 – मयूरहंड

- गिद्धौर प्रखंड: 25 अगस्त 2026 – गिद्धौर

ये दस्तावेज साथ लाना होगा अनिवार्य

शिविर में शामिल होने वाले आवेदकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा जन्म तिथि अंकित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, ब्लड ग्रुप की जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन के बाद शुल्क भुगतान की रसीद साथ लानी होगी। सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि शिविर के दौरान प्रक्रिया सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि पंचायत स्तर पर आयोजित इस विशेष अभियान से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ होगी तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

Voice of Chatra Footer