⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव से की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

🎧
खबर सुनें (Audio News)
पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव से की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
voiceofchatra.com

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता ने बुधवार को कोडरमा स्थित आवास पर चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री सुभाष यादव से शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर श्री भोगता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

इस अवसर पर श्री सत्यानन्द भोगता ने श्री सुभाष यादव को आगामी 20 जुलाई 2026 को चतरा जिला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनता दल के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस प्रकार की संगठनात्मक बैठकें आगामी दिनों में पार्टी को और अधिक मजबूत आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 08 Jul 2026

पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव से की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता ने बुधवार को कोडरमा स्थित आवास पर चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री सुभाष यादव से शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर श्री भोगता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

इस अवसर पर श्री सत्यानन्द भोगता ने श्री सुभाष यादव को आगामी 20 जुलाई 2026 को चतरा जिला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनता दल के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस प्रकार की संगठनात्मक बैठकें आगामी दिनों में पार्टी को और अधिक मजबूत आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Voice of Chatra Footer