ग्रामीणों की परेशानी बनी प्राथमिकता, सिंघानी पंचायत मुखिया ने निजी खर्च से दुरुस्त कराई सड़क
पत्थलगड़ा: प्रखंड अंतर्गत सिंघानी पंचायत के पांडेतरी गांव में लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क आखिरकार दुरुस्त हो गई। खास बात यह रही कि सड़क की मरम्मत किसी सरकारी योजना से नहीं, बल्कि पंचायत की मुखिया ने अपने निजी खर्च से कराई। सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को बाजार, हाट, अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। इसी मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती थी, जबकि कई राहगीर सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके थे। ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुखिया ने स्वयं पहल की और सड़क की मरम्मत का कार्य कराया। मरम्मत पूरी होने के बाद पांडेतरी टोला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से हजारों ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है, इसलिए सड़क की मरम्मत से लोगों की दैनिक आवाजाही पहले की अपेक्षा अधिक आसान और सुरक्षित हो गई है।ग्रामीणों ने मुखिया की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते सड़क की मरम्मत होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि संजय
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!