⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर झामुमो सक्रिय, बूथ सम्मेलन में बीएलए-2 को मिला विशेष प्रशिक्षण

🎧
खबर सुनें (Audio News)
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर झामुमो सक्रिय, बूथ सम्मेलन में बीएलए-2 को मिला विशेष प्रशिक्षण
voiceofchatra.com

चतरा :  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जिले में अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को चतरा कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में झामुमो जिला कमेटी की ओर से बूथ सम्मेलन सह बीएलए-2 का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की सफलता में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलए-2 और बूथ अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा सत्यापन के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटने न पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी देने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्यभर में पार्टी द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि एसआईआर अभियान पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ संचालित हो सके तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 श्री पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार से जुड़ी है। इसलिए हर योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, बीएलए-2 की जिम्मेदारियां तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन ने की, जबकि संचालन जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नीतेश राणा, जिला प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष बिट्टू कुमार, उपेंद्र कुमार, अभिषेक निषाद, विनोद पांडे, मो. एजाज, मोहम्मद अजहर, बबलू केसरी, बबलू पासवान, धीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर झामुमो सक्रिय, बूथ सम्मेलन में बीएलए-2 को मिला विशेष प्रशिक्षण - Gallery Image
voiceofchatra.com
🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 28 Jun 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर झामुमो सक्रिय, बूथ सम्मेलन में बीएलए-2 को मिला विशेष प्रशिक्षण

चतरा :  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जिले में अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को चतरा कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में झामुमो जिला कमेटी की ओर से बूथ सम्मेलन सह बीएलए-2 का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की सफलता में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलए-2 और बूथ अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा सत्यापन के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटने न पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी देने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्यभर में पार्टी द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि एसआईआर अभियान पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ संचालित हो सके तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 श्री पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार से जुड़ी है। इसलिए हर योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, बीएलए-2 की जिम्मेदारियां तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन ने की, जबकि संचालन जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नीतेश राणा, जिला प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष बिट्टू कुमार, उपेंद्र कुमार, अभिषेक निषाद, विनोद पांडे, मो. एजाज, मोहम्मद अजहर, बबलू केसरी, बबलू पासवान, धीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice of Chatra Footer