⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

प्रतापपुर में झामुमो युवा कमिटी का हुआ विस्तार, पापु यादव को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

🎧
खबर सुनें (Audio News)
प्रतापपुर में झामुमो युवा कमिटी का हुआ विस्तार, पापु यादव को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी
voiceofchatra.com

प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के राजगढ़ स्थित मैरिज हॉल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा की ओर से संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष दांगी ने की, जबकि संचालन दिनेश भारती ने किया।

बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य असलम अंसारी, जिला अध्यक्ष नीलेश ज्ञानसेन और युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए पापु यादव को झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष, अमरदीप चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष और अजित कुमार चंद्रवंशी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कई युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देनी होगी और संगठन को बूथ व पंचायत स्तर तक मजबूत करना होगा।

नवनियुक्त युवा प्रखंड अध्यक्ष पापु यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर युवा कमिटियों का गठन कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिलेश यादव, रौशन यादव, शुभम मालाकार, डब्लू खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 22 Jul 2026

प्रतापपुर में झामुमो युवा कमिटी का हुआ विस्तार, पापु यादव को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के राजगढ़ स्थित मैरिज हॉल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा की ओर से संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनीष दांगी ने की, जबकि संचालन दिनेश भारती ने किया।

बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य असलम अंसारी, जिला अध्यक्ष नीलेश ज्ञानसेन और युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए पापु यादव को झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष, अमरदीप चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष और अजित कुमार चंद्रवंशी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कई युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देनी होगी और संगठन को बूथ व पंचायत स्तर तक मजबूत करना होगा।

नवनियुक्त युवा प्रखंड अध्यक्ष पापु यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर युवा कमिटियों का गठन कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिलेश यादव, रौशन यादव, शुभम मालाकार, डब्लू खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Voice of Chatra Footer