कान्हाचट्टी बाजार में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी: उप मुखिया बब्लू केशरी के नेतृत्व में हुआ भव्य मटका फोड़ कार्यक्रम
कान्हाचट्टी बाजार में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी: उप मुखिया बब्लू केशरी के नेतृत्व में हुआ भव्य मटका फोड़ कार्यक्रम
कान्हाचट्टी : कान्हाचट्टी बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उप मुखिया बब्लू केशरी के तत्वाधान में एक भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बाजार परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के नारों से गूंज उठा। दही-माखन की मटकी को फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोलियों ने कई प्रयास किए। युवाओं ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मानव पिरामिड बनाया और कड़े संघर्ष के बाद मटकी फोड़कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मटका फूटते ही पूरा बाजार तालियों और जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुखिया बब्लू केशरी ने सभी ग्रामीणों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अधर्म पर धर्म की विजय और आपसी भाईचारे की सीख देता है। ऐसे पारंपरिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकता और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।इस रोमांचक प्रतियोगिता को देखने के लिए कान्हाचट्टी बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। मटका फोड़ने वाली विजेता टीम को आयोजन समिति और उप मुखिया द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोहित केशरी,मंटू केशरी,रंजन केशरी,विशाल केशरी,पवन केशरी,सुधांशु केशरी सहित स्थानीय युवाओं और गणमान्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!