केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने आरएसएस कार्यकर्ता बिन्देश्वर साहू के पैतृक आवास पहुँचकर दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने आरएसएस कार्यकर्ता बिन्देश्वर साहू के पैतृक आवास पहुँचकर दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
कान्हाचट्टी : प्रखंड के कैंडीनगर पंचायत अंतर्गत कादे गाँव निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिन्देश्वर साहू की पूजनीय माता के निधन के बारहवें दिन आयोजित प्रार्थना सभा में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने कादे गाँव स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने के बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिन्देश्वर साहू एवं अन्य परिजनों को ढाँढस बँधाते हुए कहा कि माता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि एक माँ पूरे परिवार की धुरी होती है, उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही परिवार को आगे बढ़ाते हैं। इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी और संगठन साहू परिवार के साथ खड़ा है।इस दुःखद घड़ी में केंद्रीय मंत्री के साथ सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास,पूर्व विधायक किसुन कुमार दास,जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख नित्यानंद उपाध्याय,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,कान्हाचट्टी के खण्ड कार्यवाह कमांडो रजक,जिला महामंत्री कपिल पासवान,मिथिलेश गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, उदय चन्द्रवंशी के अलावे अनेको लोग श्रद्धांजलि अर्पित किया।सभी ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। कादे गाँव में आयोजित इस प्रार्थना सभा में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित होकर दिवंगत माता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!