केसरवानी वैश्य सभा को मिला नया नेतृत्व, अभिषेक बने जिला अध्यक्ष
चतरा : केसरवानी वैश्य सभा, चतरा जिला की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को शहर के गुदरी बाजार स्थित होटल ईभा पैलेस में जिला स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद अभिषेक केसरी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि राकेश केसरी को संगठन का महामंत्री बनाया गया।


चुनाव के दौरान राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण प्रसाद केसरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उदय केसरी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय सदस्य बिरजू केसरी और नंदलाल प्रसाद केसरी ने चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभा अध्यक्ष बैजनाथ केसरी और राजेश केसरी ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन नगर सचिव अवध केसरी ने किया।
अध्यक्ष पद के लिए केवल अभिषेक केसरी ने ही नामांकन दाखिल किया था। किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं आने के कारण उन्हें निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। दूसरी ओर सचिव पद के लिए रामकुमार केसरी, बृजमोहन केसरी एवं राकेश केसरी ने दावेदारी पेश की थी। बाद में रामकुमार और बृजमोहन ने अपना समर्थन राकेश केसरी को दे दिया, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जल्द होगा संगठन का विस्तार
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी ने कहा कि समाज की एकजुटता उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में संगठन को मजबूत करने के लिए नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। महिला सभा और तरुण सभा की अलग-अलग इकाइयों का भी गठन किया जाएगा, ताकि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि समाज के युवाओं को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आने वाले समय में प्रदेश स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष की भी हुई घोषणा
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार की शुरुआत करते हुए बृजमोहन केसरी और रामकुमार केसरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर से आए पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठ सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद केसरी, नगर उपाध्यक्ष विनोद केसरी, अशोक केसरी, मनोज केसरी, राहुल केसरी, अमरनाथ केसरी, विजय केसरी, प्रमोद केसरी, प्रेम केसरी, पुरुषोत्तम केसरी, विकास केसरी, अर्जुन केसरी, आदित्य केसरी, रामदेव केसरी, दिनेश केसरी, संजय केसरी, विनय केसरी, उज्जवल केसरी, संतोष केसरी, उमेश केसरी, ओमप्रकाश केसरी, नंदलाल केसरी, दिलीप केसरी, प्रदीप केसरी, महेश केसरी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!