इटखोरी में बाइक की डिक्की से लाखों के जेवरात गायब, CCTV फुटेज के सहारे उचक्कों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित करनी रोड में बाइक की डिक्की से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशा ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने कलाली रोड में अपनी बाइक खड़ी की थी। घर पहुंचकर जब बाइक की डिक्की खोली तो उसमें रखे जेवरात गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना इटखोरी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!