⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती: चतरा में हजारों की भागीदारी, भव्य बाइक रैली और 7 यूनिट ब्लड डोनेट

🎧
खबर सुनें (Audio News)
महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती: चतरा में हजारों की भागीदारी, भव्य बाइक रैली और 7 यूनिट ब्लड डोनेट
voiceofchatra.com

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर चतरा में शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भागीदारी से गूंजा शहर; भव्य बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र, 7 यूनिट रक्तदान भी किया गया

चतरा। महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर रविवार को चतरा में झारखंड (कुम्हार) प्रजापति समाज ने सामाजिक एकता, संगठन और सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रदर्शन किया। डीएमएफटी भवन में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए। श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता से सराबोर इस आयोजन में समाज की एकजुटता साफ दिखाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहर में निकाली गई विशाल मोटरसाइकिल रैली रही, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लेकर समाज की एकता, भाईचारे और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम प्रजापति ने की, जबकि मंच संचालन आशेश्वर प्रजापति एवं मनोज प्रजापति ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ईश्वरचंद प्रजापति, जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति, संरक्षक पंकज प्रजापति, इन्द्रूराम प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, जिला सचिव कमलेश प्रजापति, उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति, उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, महावीर प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, लोहरदगा जिला अध्यक्ष शंभू प्रजापति, मदन प्रजापति, आशेश्वर प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि चंदन प्रजापति, अभिनंदन प्रजापति सहित सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष, पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन और युवा समाजसेवी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि संगठन, परिश्रम, शिक्षा और संस्कार के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा, आपसी एकता और सामाजिक जागरूकता है। नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, युवाओं को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

इसके बाद नगर भवन मैदान से निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए डीएमएफटी भवन पहुंची। हाथों में समाज का ध्वज लिए युवाओं के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने रैली का स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रैली के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, संगठन की मजबूती तथा शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया गया।

समारोह के दौरान समाज सेवा का भी अनूठा उदाहरण देखने को मिला। रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता के उद्देश्य से समाज के युवाओं ने 7 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, संगठन और प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला सचिव कमलेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रजापति, मयूरहंड के जगदीश प्रजापति, चेतलाल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, दिलीप प्रजापति, उमेश प्रजापति, धीरेंद्र प्रजापति, विशाल प्रजापति, आदित्य प्रजापति, संधीर प्रजापति, रंजीत प्रजापति, सरोज प्रजापति, सिकंदर प्रजापति सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को चतरा जिले में प्रजापति समाज के सबसे बड़े सामाजिक आयोजनों में से एक बना दिया।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Chandan kumar prajapati

Chandan kumar prajapati ✔ Verified

पद: CHATRA REPORTER

यह खबर Chandan kumar prajapati द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Chandan kumar prajapati
दिनांक: 26 Jul 2026

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती: चतरा में हजारों की भागीदारी, भव्य बाइक रैली और 7 यूनिट ब्लड डोनेट

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर चतरा में शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भागीदारी से गूंजा शहर; भव्य बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र, 7 यूनिट रक्तदान भी किया गया

चतरा। महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर रविवार को चतरा में झारखंड (कुम्हार) प्रजापति समाज ने सामाजिक एकता, संगठन और सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रदर्शन किया। डीएमएफटी भवन में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए। श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता से सराबोर इस आयोजन में समाज की एकजुटता साफ दिखाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहर में निकाली गई विशाल मोटरसाइकिल रैली रही, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लेकर समाज की एकता, भाईचारे और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम प्रजापति ने की, जबकि मंच संचालन आशेश्वर प्रजापति एवं मनोज प्रजापति ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ईश्वरचंद प्रजापति, जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति, संरक्षक पंकज प्रजापति, इन्द्रूराम प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, जिला सचिव कमलेश प्रजापति, उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति, उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, महावीर प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, लोहरदगा जिला अध्यक्ष शंभू प्रजापति, मदन प्रजापति, आशेश्वर प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि चंदन प्रजापति, अभिनंदन प्रजापति सहित सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष, पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन और युवा समाजसेवी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि संगठन, परिश्रम, शिक्षा और संस्कार के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा, आपसी एकता और सामाजिक जागरूकता है। नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, युवाओं को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

इसके बाद नगर भवन मैदान से निकली भव्य मोटरसाइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए डीएमएफटी भवन पहुंची। हाथों में समाज का ध्वज लिए युवाओं के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने रैली का स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रैली के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, संगठन की मजबूती तथा शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया गया।

समारोह के दौरान समाज सेवा का भी अनूठा उदाहरण देखने को मिला। रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता के उद्देश्य से समाज के युवाओं ने 7 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, संगठन और प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला सचिव कमलेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रजापति, मयूरहंड के जगदीश प्रजापति, चेतलाल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, दिलीप प्रजापति, उमेश प्रजापति, धीरेंद्र प्रजापति, विशाल प्रजापति, आदित्य प्रजापति, संधीर प्रजापति, रंजीत प्रजापति, सरोज प्रजापति, सिकंदर प्रजापति सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को चतरा जिले में प्रजापति समाज के सबसे बड़े सामाजिक आयोजनों में से एक बना दिया।

Voice of Chatra Footer