ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

उरैली में विशाल शिवचर्चा का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

🎧
खबर सुनें (Audio News)
उरैली में विशाल शिवचर्चा का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
voiceofchatra.com

चतरा/हंटरगंज। हंटरगंज प्रखंड के उरैली गांव में सोमवार को भक्ति और आस्था के बीच विशाल शिवचर्चा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिवचर्चा के दौरान भगवान शिव की महिमा, उनके जीवन संदेश और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन गांव की मंजू देवी, तारा देवी, ललिता देवी, रीता देवी, रीना देवी सहित स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। सुबह से ही उरैली गांव में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और शिव चर्चा से पूरे दिन गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शिवचर्चा के दौरान वक्ताओं ने भगवान शिव के जीवन प्रसंगों और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव सत्य, त्याग, करुणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। लोगों से भगवान शिव के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा।

शिवचर्चा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
SUDHIR KUMAR

SUDHIR KUMAR ✔ Verified

पद: CHIEF EDITOR

यह खबर SUDHIR KUMAR द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
ePaper News Header
✍️ रिपोर्ट: SUDHIR KUMAR
दिनांक: 14 Jul 2026

उरैली में विशाल शिवचर्चा का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

उरैली में विशाल शिवचर्चा का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चतरा/हंटरगंज। हंटरगंज प्रखंड के उरैली गांव में सोमवार को भक्ति और आस्था के बीच विशाल शिवचर्चा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिवचर्चा के दौरान भगवान शिव की महिमा, उनके जीवन संदेश और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन गांव की मंजू देवी, तारा देवी, ललिता देवी, रीता देवी, रीना देवी सहित स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। सुबह से ही उरैली गांव में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और शिव चर्चा से पूरे दिन गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शिवचर्चा के दौरान वक्ताओं ने भगवान शिव के जीवन प्रसंगों और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव सत्य, त्याग, करुणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। लोगों से भगवान शिव के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा।

शिवचर्चा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन (Advertisement)
📚 पत्रिका केंद्र
सभी विद्यालयों की किताबें • स्टेशनरी • बच्चों की खेल सामग्री थोक एवं खुदरा विक्रेता
📍 गर्ल्स हाई स्कूल के नजदीक, मेन रोड, चतरा 📞 95079 60783
ePaper News Footer