⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

मेधा का हुआ सम्मान, शिक्षा का बढ़ा मान: टंडवा में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ अभिनंदन

🎧
खबर सुनें (Audio News)
मेधा का हुआ सम्मान, शिक्षा का बढ़ा मान: टंडवा में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ अभिनंदन
voiceofchatra.com

टंडवा  (चतरा) । टंडवा नगर भवन में कुहू जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा ज्ञान दर्शक के सहयोग से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की और कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

विधायक ने अपने संबोधन में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान का उल्लेख करते हुए बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, इसलिए उनके बेहतर भविष्य के लिए समाज को शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक होना होगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, विधायक प्रतिनिधि गोविंद तिवारी, टंडवा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता एवं संजीत गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत माध्यम बताया।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना संस्था का उद्देश्य है, ताकि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो।

इस अवसर पर ट्रस्ट निदेशक मनोहर कुमार, नितिन कुमार, प्रकाश कुमार महतो, विशेश्वर प्रसाद, कृष्णा कुशवाहा, ममता देवी, संगीता कुमारी, रवींद्रनाथ ठाकुर, दीपक कुमार राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना एवं शिक्षा के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 06 Jul 2026

मेधा का हुआ सम्मान, शिक्षा का बढ़ा मान: टंडवा में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ अभिनंदन

टंडवा  (चतरा) । टंडवा नगर भवन में कुहू जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा ज्ञान दर्शक के सहयोग से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की और कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

विधायक ने अपने संबोधन में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान का उल्लेख करते हुए बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, इसलिए उनके बेहतर भविष्य के लिए समाज को शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक होना होगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, विधायक प्रतिनिधि गोविंद तिवारी, टंडवा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता एवं संजीत गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत माध्यम बताया।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना संस्था का उद्देश्य है, ताकि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो।

इस अवसर पर ट्रस्ट निदेशक मनोहर कुमार, नितिन कुमार, प्रकाश कुमार महतो, विशेश्वर प्रसाद, कृष्णा कुशवाहा, ममता देवी, संगीता कुमारी, रवींद्रनाथ ठाकुर, दीपक कुमार राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना एवं शिक्षा के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।

Voice of Chatra Footer