⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

सांसद कालीचरण सिंह ने भरा SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म, लोगों से की समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

🎧
खबर सुनें (Audio News)
सांसद कालीचरण सिंह ने भरा SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म, लोगों से की समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील
voiceofchatra.com

अपने बीएलओ से संपर्क कर जल्द भरें फॉर्म, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में निभाएं अपनी भागीदारी

चतरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बुधवार, 15 जुलाई 2026 को चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह ने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरा। सांसद के आवास पर पहुंचे बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका फॉर्म भरवाया।

इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गोप तथा अतिरिक्त एईआरओ सह अंचल अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज कर एन्यूमरेशन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी की गई।इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने आम मतदाताओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है और इसे सही एवं अद्यतन बनाए रखने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है।

सांसद श्री सिंह ने कहा, “मैं चतरा लोकसभा क्षेत्र सहित सभी मतदाता भाई-बहनों से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्य को टालें नहीं। अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें और अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जल्द से जल्द भरें। यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में हमारी सहभागिता भी है।” उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर बाद में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मतदाताओं को समय रहते जागरूक होकर अपना विवरण उपलब्ध कराना चाहिए और आवश्यक फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

सांसद ने कहा, “किसी तरह की जानकारी या प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति हो तो इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने के बजाय सीधे अपने बीएलओ या संबंधित निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें। बीएलओ आपके क्षेत्र में इस कार्य के लिए नियुक्त हैं। सभी लोग समय पर फॉर्म भरकर राष्ट्रहित और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग और सहभागिता प्रदान करें।”

उन्होंने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सभी पात्र मतदाताओं से भी अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को SIR प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की। साथ ही कहा कि जिन लोगों ने अब तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द अपने बीएलओ से संपर्क करें।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
SUDHIR KUMAR

SUDHIR KUMAR ✔ Verified

पद: CHIEF EDITOR

यह खबर SUDHIR KUMAR द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: SUDHIR KUMAR
दिनांक: 15 Jul 2026

सांसद कालीचरण सिंह ने भरा SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म, लोगों से की समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

अपने बीएलओ से संपर्क कर जल्द भरें फॉर्म, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में निभाएं अपनी भागीदारी

चतरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बुधवार, 15 जुलाई 2026 को चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह ने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरा। सांसद के आवास पर पहुंचे बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका फॉर्म भरवाया।

इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गोप तथा अतिरिक्त एईआरओ सह अंचल अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज कर एन्यूमरेशन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी की गई।इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने आम मतदाताओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है और इसे सही एवं अद्यतन बनाए रखने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है।

सांसद श्री सिंह ने कहा, “मैं चतरा लोकसभा क्षेत्र सहित सभी मतदाता भाई-बहनों से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्य को टालें नहीं। अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें और अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जल्द से जल्द भरें। यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में हमारी सहभागिता भी है।” उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर बाद में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मतदाताओं को समय रहते जागरूक होकर अपना विवरण उपलब्ध कराना चाहिए और आवश्यक फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

सांसद ने कहा, “किसी तरह की जानकारी या प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति हो तो इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने के बजाय सीधे अपने बीएलओ या संबंधित निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें। बीएलओ आपके क्षेत्र में इस कार्य के लिए नियुक्त हैं। सभी लोग समय पर फॉर्म भरकर राष्ट्रहित और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग और सहभागिता प्रदान करें।”

उन्होंने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सभी पात्र मतदाताओं से भी अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को SIR प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की। साथ ही कहा कि जिन लोगों ने अब तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द अपने बीएलओ से संपर्क करें।

Voice of Chatra Footer