10 दिनों से लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद
चतरा। सदर थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी उमेश पांडेय पिछले 10 दिनों से लापता हैं। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। युवक के लापता होने से परिवार के लोग गहरे चिंतित हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने बताया कि उमेश पांडेय लगभग 10 दिन पहले हजारीबाग जिले के चौपारण गए थे। इसके बाद से उनका परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट गया और वे घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों तथा संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उमेश पांडेय के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत 8789053100, 8603531261 अथवा 7717772626 पर संपर्क करें। आपकी एक सूचना किसी परिवार को उसके अपने से मिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
Voice of Chatra भी सभी पाठकों एवं नागरिकों से अनुरोध करता है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि लापता युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!