⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड

महादेव मठ के विकास की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में मिलेगी पहचान

🎧
खबर सुनें (Audio News)
महादेव मठ के विकास की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में मिलेगी पहचान
voiceofchatra.com

कुंदा (चतरा),  चतरा जिले के कुंदा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले महादेव मठ को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में वन विभाग ने पहल तेज कर दी है। शनिवार को क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग आर.एन. मिश्रा ने अधिकारियों और वनकर्मियों के साथ महादेव मठ परिसर का निरीक्षण कर यहां चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थल के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चतरा उत्तरी वन प्रमंडल के प्रभागीय वन पदाधिकारी राहुल मीना, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ मुकेश कुमार, कुंदा वन क्षेत्र के पदाधिकारी एवं वनरक्षी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए उन स्थानों का अवलोकन किया, जहां पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है।

महादेव मठ धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक किले और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। सावन और महाशिवरात्रि सहित वर्षभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यहां बेहतर सुविधाएं विकसित की जाती हैं, तो यह स्थल चतरा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप स्थित वन विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पौधों की गुणवत्ता, रखरखाव और हरित क्षेत्र के विस्तार की समीक्षा की गई। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ने वनकर्मियों को निर्देश दिया कि पौधरोपण, वन संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए तथा वन संपदा की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और प्राकृतिक महत्व वाले स्थलों का संरक्षण केवल विभाग की नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। महादेव मठ जैसे ऐतिहासिक स्थल के समग्र विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि महादेव मठ के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देगा।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 18 Jul 2026

महादेव मठ के विकास की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में मिलेगी पहचान

कुंदा (चतरा),  चतरा जिले के कुंदा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले महादेव मठ को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में वन विभाग ने पहल तेज कर दी है। शनिवार को क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग आर.एन. मिश्रा ने अधिकारियों और वनकर्मियों के साथ महादेव मठ परिसर का निरीक्षण कर यहां चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थल के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चतरा उत्तरी वन प्रमंडल के प्रभागीय वन पदाधिकारी राहुल मीना, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ मुकेश कुमार, कुंदा वन क्षेत्र के पदाधिकारी एवं वनरक्षी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए उन स्थानों का अवलोकन किया, जहां पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है।

महादेव मठ धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक किले और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। सावन और महाशिवरात्रि सहित वर्षभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यहां बेहतर सुविधाएं विकसित की जाती हैं, तो यह स्थल चतरा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप स्थित वन विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पौधों की गुणवत्ता, रखरखाव और हरित क्षेत्र के विस्तार की समीक्षा की गई। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ने वनकर्मियों को निर्देश दिया कि पौधरोपण, वन संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए तथा वन संपदा की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और प्राकृतिक महत्व वाले स्थलों का संरक्षण केवल विभाग की नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। महादेव मठ जैसे ऐतिहासिक स्थल के समग्र विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि महादेव मठ के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देगा।

Voice of Chatra Footer