⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्यसमिति बैठक संपन्न: चतरा जिले के लिए चार नए दायित्वों की घोषणा

🎧
खबर सुनें (Audio News)
विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्यसमिति बैठक संपन्न: चतरा जिले के लिए चार नए दायित्वों की घोषणा
voiceofchatra.com

लोहरदगा में दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक, संगठन विस्तार और संस्कारों पर हुआ मंथन

लोहरदगा/चतरा, 3 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक 2 एवं 3 अगस्त को लोहरदगा में संपन्न हुई। प्रत्येक छह माह में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रांत के सभी 24 जिलों से लगभग 300 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना, सेवा, धर्म जागरण, गौसंरक्षण, युवा संपर्क तथा संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने युवाओं में संस्कारों के संरक्षण पर दिया विशेष जोर

समापन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि "आज की पीढ़ी जयमाला को ही शादी मान लेती है, जबकि सात फेरे और वैदिक संस्कार ही हिंदू विवाह की वास्तविक आत्मा हैं।" उन्होंने परिवारों से युवाओं में संस्कार विकसित करने, सत्संग, साप्ताहिक मिलन एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया।

गौसंरक्षण और धर्म रक्षा पर भी दिया संदेश

अम्बरीश सिंह ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति की पहचान हैं। केवल गौहत्या रोकना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि गौसंरक्षण और संवर्धन के लिए भी समाज को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह समर्पण भाव से धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा में कार्य करे।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने संगठन विस्तार का दिया मंत्र

विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के उन लोगों तक पहुंचे जो अभी संगठन से जुड़े नहीं हैं। उनसे आत्मीय परिचय स्थापित कर उन्हें संगठन की कार्यपद्धति से जोड़ना ही संगठन विस्तार का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल विचारों का नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सेवा और संगठन निर्माण का कार्य करने वाला संगठन है। बैठक में पटना-गुवाहाटी क्षेत्र धर्माचार्य प्रमुख बीरेंद्र बिमल जी, क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र साहू जी, झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत मंत्री एवं बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो जी, मार्गदर्शन मंडली संयोजक चैतन्य स्वामी श्री कृष्ण ब्रह्मचारी जी, सह मंत्री मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह तथा लोहरदगा जिला अध्यक्ष रीतेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चतरा जिले के लिए चार नए दायित्वों की घोषणा

बैठक के अंतिम दिन संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न जिलों एवं आयामों के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में चतरा जिले के लिए चार महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई -

घोषित पदाधिकारी

  •  सोनिका गुप्ता – दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका
  •  ठाकुर अनु रानी – दुर्गावाहिनी सह संयोजिका
  • इन्द्रदेव पांडेय – विहिप जिला धर्माचार्य प्रमुख
  • विहिप कैलाश दांगी – विहिप गौरक्षा प्रमुख

नवदायित्वधारियों का हुआ स्वागत, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

घोषणा के बाद उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवदायित्वधारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में चतरा जिले में विश्व हिंदू परिषद का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सेवा, संस्कार, धर्म जागरण, गौसंरक्षण और संगठन विस्तार के कार्यों को नई गति मिलेगी। चतरा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी नवघोषित दायित्वधारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी समर्पण भाव से कार्य करते हुए संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 03 Aug 2026

विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्यसमिति बैठक संपन्न: चतरा जिले के लिए चार नए दायित्वों की घोषणा

लोहरदगा में दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक, संगठन विस्तार और संस्कारों पर हुआ मंथन

लोहरदगा/चतरा, 3 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक 2 एवं 3 अगस्त को लोहरदगा में संपन्न हुई। प्रत्येक छह माह में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रांत के सभी 24 जिलों से लगभग 300 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना, सेवा, धर्म जागरण, गौसंरक्षण, युवा संपर्क तथा संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने युवाओं में संस्कारों के संरक्षण पर दिया विशेष जोर

समापन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि "आज की पीढ़ी जयमाला को ही शादी मान लेती है, जबकि सात फेरे और वैदिक संस्कार ही हिंदू विवाह की वास्तविक आत्मा हैं।" उन्होंने परिवारों से युवाओं में संस्कार विकसित करने, सत्संग, साप्ताहिक मिलन एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया।

गौसंरक्षण और धर्म रक्षा पर भी दिया संदेश

अम्बरीश सिंह ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति की पहचान हैं। केवल गौहत्या रोकना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि गौसंरक्षण और संवर्धन के लिए भी समाज को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह समर्पण भाव से धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा में कार्य करे।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने संगठन विस्तार का दिया मंत्र

विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के उन लोगों तक पहुंचे जो अभी संगठन से जुड़े नहीं हैं। उनसे आत्मीय परिचय स्थापित कर उन्हें संगठन की कार्यपद्धति से जोड़ना ही संगठन विस्तार का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल विचारों का नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सेवा और संगठन निर्माण का कार्य करने वाला संगठन है। बैठक में पटना-गुवाहाटी क्षेत्र धर्माचार्य प्रमुख बीरेंद्र बिमल जी, क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र साहू जी, झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत मंत्री एवं बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो जी, मार्गदर्शन मंडली संयोजक चैतन्य स्वामी श्री कृष्ण ब्रह्मचारी जी, सह मंत्री मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह तथा लोहरदगा जिला अध्यक्ष रीतेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चतरा जिले के लिए चार नए दायित्वों की घोषणा

बैठक के अंतिम दिन संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न जिलों एवं आयामों के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में चतरा जिले के लिए चार महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई -

News Image

घोषित पदाधिकारी

  •  सोनिका गुप्ता – दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका
  •  ठाकुर अनु रानी – दुर्गावाहिनी सह संयोजिका
  • इन्द्रदेव पांडेय – विहिप जिला धर्माचार्य प्रमुख
  • विहिप कैलाश दांगी – विहिप गौरक्षा प्रमुख

नवदायित्वधारियों का हुआ स्वागत, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

घोषणा के बाद उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवदायित्वधारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में चतरा जिले में विश्व हिंदू परिषद का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सेवा, संस्कार, धर्म जागरण, गौसंरक्षण और संगठन विस्तार के कार्यों को नई गति मिलेगी। चतरा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी नवघोषित दायित्वधारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी समर्पण भाव से कार्य करते हुए संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Voice of Chatra Footer