पत्थलगड़ा में कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
पत्थलगड़ा (चतरा): प्रखंड अंतर्गत सिंघानी पंचायत के शीतलपुर टोला निवासी डोमन दांगी (पिता–स्वर्गीय दुखी महतो) के पैतृक आवास पर गुरुवार को माननीय न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई इटखोरी थाना कांड संख्या 359/19 (जी.आर. संख्या 3/2003) में आरोपी के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 83 के तहत जारी आदेश के अनुपालन में की गई। पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पत्थलगड़ा एवं इटखोरी पुलिस ने दंडाधिकारी विदेश पांडे की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान घर से एक डेगची, एक कड़ाही, एक गमला, एक टोप, एक थाली, एक गिलास सहित अन्य घरेलू सामान जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पूरी कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के अनुरूप की गई। मौके पर सिंघानी पंचायत की मुखिया राधिका देवी सहित पुलिस बल एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!