राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए समाजसेवी शंकर रवानी, बाल अधिकार व पर्यावरण संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
रांची/धनबाद। कोयलांचल के जाने-माने समाजसेवी शंकर रवानी को बाल अधिकारों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झारखंड के राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित 'Resilient Jharkhand Summit 2026' के दौरान प्रदान किया गया।
शंकर रवानी लंबे समय से समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा में सक्रिय हैं। विशेष रूप से बच्चों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाजहित में किए जा रहे उनके लगातार प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शंकर रवानी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जो समाज और पर्यावरण के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा, बाल अधिकारों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे।
उनके सम्मानित होने की खबर मिलते ही धनबाद सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके वर्षों की मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। लोगों ने उम्मीद जताई कि शंकर रवानी आगे भी अपने कार्यों से समाज को नई दिशा देने का काम करते रहेंगे।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!