⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

हंटरगंज में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन: पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने नव नियुक्त पंचायत अध्यक्षों का किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

🎧
खबर सुनें (Audio News)
हंटरगंज में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन: पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने नव नियुक्त पंचायत अध्यक्षों का किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
voiceofchatra.com

हंटरगंज/चतरा, 7 जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की हंटरगंज प्रखंड कमिटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्या होटल में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त पंचायत स्तरीय अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को माला, पगड़ी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार का भी पगड़ी, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, समानता और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर सक्रिय संगठन ही पार्टी की मजबूती का आधार होता है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से उन्होंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन विस्तार में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, जिला उपाध्यक्ष अतीक मंसूरी एवं सविता पांडेय, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य रेणु दास, वरिष्ठ नेता राजदेव यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जिला महासचिव सितेशर यादव, राजद नेता जयराम भारती, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चैतू यादव, युवा नेता मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 07 Jul 2026

हंटरगंज में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन: पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने नव नियुक्त पंचायत अध्यक्षों का किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

हंटरगंज/चतरा, 7 जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की हंटरगंज प्रखंड कमिटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्या होटल में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त पंचायत स्तरीय अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को माला, पगड़ी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार का भी पगड़ी, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, समानता और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर सक्रिय संगठन ही पार्टी की मजबूती का आधार होता है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से उन्होंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन विस्तार में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, जिला उपाध्यक्ष अतीक मंसूरी एवं सविता पांडेय, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य रेणु दास, वरिष्ठ नेता राजदेव यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जिला महासचिव सितेशर यादव, राजद नेता जयराम भारती, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चैतू यादव, युवा नेता मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of Chatra Footer