⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड

लोकभवन के समक्ष गूंजे छात्रहित के मुद्दे, छात्र संघ चुनाव से लेकर चतरा कॉलेज की लीज नवीकरण तक उठी मांग

🎧
खबर सुनें (Audio News)
लोकभवन के समक्ष गूंजे छात्रहित के मुद्दे, छात्र संघ चुनाव से लेकर चतरा कॉलेज की लीज नवीकरण तक उठी मांग
voiceofchatra.com

हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य राजेश साह, सीनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार प्रभाकर एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ. ललिता राणा ने सोमवार को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति से लोकभवन में मुलाकात कर विश्वविद्यालय के विकास, छात्रहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने, चतरा कॉलेज की भूमि लीज का नवीकरण, आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति तथा सीनेट एवं सिंडिकेट की नियमित बैठकें आयोजित करने सहित कई लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की। सीनेट सदस्य राजेश साह ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल के लाखों विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में वर्षों से लंबित मामलों का समाधान होना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने चतरा कॉलेज की भूमि लीज का अविलंब नवीकरण कराने की मांग करते हुए कहा कि इसके अभाव में महाविद्यालय के विकास कार्य, भवन निर्माण एवं कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने इसे उच्च शिक्षा के विकास से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया।

      राजेश साह ने विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। छात्र संघ का गठन होने से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा और विश्वविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

सीनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार प्रभाकर ने रामगढ़ महिला कॉलेज को उसके स्वयं के भवन में स्थानांतरित कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग रखी। वहीं सिंडिकेट सदस्य डॉ. ललिता राणा ने विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में आवश्यकता आधारित शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रभावित कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से सीनेट एवं सिंडिकेट की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने की भी मांग की, ताकि विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक सुधार एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए विश्वविद्यालय हित में आवश्यक कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुलाकात के बाद सीनेट सदस्य राजेश साह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मांग रखना नहीं, बल्कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था और छात्रहित के नए आयाम तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुलाधिपति के सकारात्मक हस्तक्षेप से विश्वविद्यालय के लंबित मामलों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 30 Jun 2026

लोकभवन के समक्ष गूंजे छात्रहित के मुद्दे, छात्र संघ चुनाव से लेकर चतरा कॉलेज की लीज नवीकरण तक उठी मांग

हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य राजेश साह, सीनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार प्रभाकर एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ. ललिता राणा ने सोमवार को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति से लोकभवन में मुलाकात कर विश्वविद्यालय के विकास, छात्रहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने, चतरा कॉलेज की भूमि लीज का नवीकरण, आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति तथा सीनेट एवं सिंडिकेट की नियमित बैठकें आयोजित करने सहित कई लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की। सीनेट सदस्य राजेश साह ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल के लाखों विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में वर्षों से लंबित मामलों का समाधान होना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने चतरा कॉलेज की भूमि लीज का अविलंब नवीकरण कराने की मांग करते हुए कहा कि इसके अभाव में महाविद्यालय के विकास कार्य, भवन निर्माण एवं कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने इसे उच्च शिक्षा के विकास से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया।

      राजेश साह ने विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। छात्र संघ का गठन होने से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा और विश्वविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

सीनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार प्रभाकर ने रामगढ़ महिला कॉलेज को उसके स्वयं के भवन में स्थानांतरित कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग रखी। वहीं सिंडिकेट सदस्य डॉ. ललिता राणा ने विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में आवश्यकता आधारित शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रभावित कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से सीनेट एवं सिंडिकेट की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने की भी मांग की, ताकि विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक सुधार एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए विश्वविद्यालय हित में आवश्यक कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुलाकात के बाद सीनेट सदस्य राजेश साह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मांग रखना नहीं, बल्कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था और छात्रहित के नए आयाम तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुलाधिपति के सकारात्मक हस्तक्षेप से विश्वविद्यालय के लंबित मामलों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

Voice of Chatra Footer