ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

नींद में युवक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान नहीं बची जान; पसरा मातम

🎧
खबर सुनें (Audio News)
नींद में युवक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान नहीं बची जान; पसरा मातम
voiceofchatra.com

सिमरिया प्रखंड के गड़खेलवा टोला की घटना, 25 वर्षीय फिरोज कुमार भोगता की मौत से परिवार में कोहराम

चतरा/सिमरिया: जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बगरा के गड़खेलवा टोला में सर्पदंश की घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोज कुमार भोगता, पिता कोमल सिंह भोगता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे टोले में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह फिरोज अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा लेकर पहुंचे। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की असामयिक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गड़खेलवा टोला में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचने की अपील की जाती है।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Ankit Pandey

Ankit Pandey ✔ Verified

पद: REPORTER

यह खबर Ankit Pandey द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
ePaper News Header
✍️ रिपोर्ट: Ankit Pandey
दिनांक: 13 Jul 2026

नींद में युवक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान नहीं बची जान; पसरा मातम

नींद में युवक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान नहीं बची जान; पसरा मातम

सिमरिया प्रखंड के गड़खेलवा टोला की घटना, 25 वर्षीय फिरोज कुमार भोगता की मौत से परिवार में कोहराम

चतरा/सिमरिया: जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बगरा के गड़खेलवा टोला में सर्पदंश की घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोज कुमार भोगता, पिता कोमल सिंह भोगता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे टोले में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह फिरोज अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा लेकर पहुंचे। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की असामयिक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गड़खेलवा टोला में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचने की अपील की जाती है।

विज्ञापन (Advertisement)
📚 पत्रिका केंद्र
सभी विद्यालयों की किताबें • स्टेशनरी • बच्चों की खेल सामग्री थोक एवं खुदरा विक्रेता
📍 गर्ल्स हाई स्कूल के नजदीक, मेन रोड, चतरा 📞 95079 60783
ePaper News Footer