⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

बड़गांव की घटना को लेकर विहिप ने की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

🎧
खबर सुनें (Audio News)
बड़गांव की घटना को लेकर विहिप ने की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
voiceofchatra.com

पीड़ित छात्रा के परिवार से मिला विहिप प्रतिनिधिमंडल, हरसंभव सहयोग का भरोसा

चतरा। टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में नाबालिग छात्रा के साथ हुई गंभीर घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद, चतरा जिला टोली का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि किसी भी बेटी के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

दोषियों की पहचान कर हो कड़ी कार्रवाई

विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच समयबद्ध तरीके से की जाए। जांच में जो भी वास्तविक दोषी सामने आएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विहिप का कहना है कि किसी भी अपराधी को उसके प्रभाव या पहचान के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। साथ ही जांच पूरी निष्पक्षता से हो और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या प्रताड़ित नहीं किया जाए।

सभी पक्षों की भूमिका की हो जांच

विहिप ने कहा कि बड़गांव की घटना के बाद हिंदू समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। प्रशासन को इस मामले में एकतरफा कार्रवाई से बचते हुए सभी पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। संगठन ने कहा कि यदि जांच के दौरान पीड़ित छात्रा के साथ हुए अपराध में किसी अन्य व्यक्ति की प्रत्यक्ष या परोक्ष संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, घटनाक्रम के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने, लोगों को शांत कराने, पीड़ित परिवार की सहायता करने या पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वाले लोगों की भी भूमिका निष्पक्ष तरीके से देखी जानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की हिंसक घटना में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं रही है तो उसके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। दोषी को सजा और निर्दोष को संरक्षण यही न्याय का मूल सिद्धांत है।

मृत आरोपी अमरोज अंसारी के पुराने मामलों की जांच की मांग

विश्व हिन्दू परिषद ने मृत आरोपी अमरोज अंसारी के पूर्व आपराधिक मामलों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन की ओर से कहा गया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी और उसे जेल भेजा गया था। विहिप ने कहा कि इस मामले से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड की भी जांच होनी चाहिए। सगठन का कहना है कि यदि पूर्व में किसी गंभीर मामले में कार्रवाई के बावजूद दोबारा अपराध की स्थिति बनी है, तो ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन को समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है।

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

विहिप ने कहा कि पिछले कुछ समय से महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ सामने आ रही गंभीर घटनाओं को लेकर समाज में चिंता बढ़ी है। ऐसी घटनाओं में समय पर कार्रवाई होना जरूरी है।

संगठन ने कहा कि मामलों में तेजी से जांच और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलने से अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग

विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही बड़गांव में बने भय के माहौल को खत्म करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया है।

बेटियों की सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाता रहेगा विहिप

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए विश्व हिन्दू परिषद मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। संगठन ने साफ कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, निष्पक्ष जांच के बाद उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे मौजूद

पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बजरंगदल प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख संजय चौबे, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री सुधीर कुमार, जिला संयोजक अंकित पांडे, बजरंगदल जिला सुरक्षा प्रमुख बिट्टू सिंह, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष सोनू भुईया और विकास सिंह मौजूद रहे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 08 Aug 2026

बड़गांव की घटना को लेकर विहिप ने की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

पीड़ित छात्रा के परिवार से मिला विहिप प्रतिनिधिमंडल, हरसंभव सहयोग का भरोसा

चतरा। टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में नाबालिग छात्रा के साथ हुई गंभीर घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद, चतरा जिला टोली का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि किसी भी बेटी के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

दोषियों की पहचान कर हो कड़ी कार्रवाई

विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच समयबद्ध तरीके से की जाए। जांच में जो भी वास्तविक दोषी सामने आएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विहिप का कहना है कि किसी भी अपराधी को उसके प्रभाव या पहचान के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। साथ ही जांच पूरी निष्पक्षता से हो और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या प्रताड़ित नहीं किया जाए।

सभी पक्षों की भूमिका की हो जांच

विहिप ने कहा कि बड़गांव की घटना के बाद हिंदू समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। प्रशासन को इस मामले में एकतरफा कार्रवाई से बचते हुए सभी पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। संगठन ने कहा कि यदि जांच के दौरान पीड़ित छात्रा के साथ हुए अपराध में किसी अन्य व्यक्ति की प्रत्यक्ष या परोक्ष संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, घटनाक्रम के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने, लोगों को शांत कराने, पीड़ित परिवार की सहायता करने या पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वाले लोगों की भी भूमिका निष्पक्ष तरीके से देखी जानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की हिंसक घटना में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं रही है तो उसके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। दोषी को सजा और निर्दोष को संरक्षण यही न्याय का मूल सिद्धांत है।

मृत आरोपी अमरोज अंसारी के पुराने मामलों की जांच की मांग

विश्व हिन्दू परिषद ने मृत आरोपी अमरोज अंसारी के पूर्व आपराधिक मामलों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन की ओर से कहा गया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी और उसे जेल भेजा गया था। विहिप ने कहा कि इस मामले से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड की भी जांच होनी चाहिए। सगठन का कहना है कि यदि पूर्व में किसी गंभीर मामले में कार्रवाई के बावजूद दोबारा अपराध की स्थिति बनी है, तो ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन को समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है।

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

विहिप ने कहा कि पिछले कुछ समय से महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ सामने आ रही गंभीर घटनाओं को लेकर समाज में चिंता बढ़ी है। ऐसी घटनाओं में समय पर कार्रवाई होना जरूरी है।

संगठन ने कहा कि मामलों में तेजी से जांच और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलने से अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग

विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही बड़गांव में बने भय के माहौल को खत्म करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया है।

बेटियों की सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाता रहेगा विहिप

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए विश्व हिन्दू परिषद मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। संगठन ने साफ कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, निष्पक्ष जांच के बाद उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे मौजूद

पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बजरंगदल प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख संजय चौबे, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री सुधीर कुमार, जिला संयोजक अंकित पांडे, बजरंगदल जिला सुरक्षा प्रमुख बिट्टू सिंह, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष सोनू भुईया और विकास सिंह मौजूद रहे।

Voice of Chatra Footer