⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड

विहिप केंद्रीय मंत्री अंबरीष जी के सानिध्य में पलामू विभाग की कार्यकर्ता बैठक संपन्न

🎧
खबर सुनें (Audio News)
विहिप केंद्रीय मंत्री अंबरीष जी के सानिध्य में पलामू विभाग की कार्यकर्ता बैठक संपन्न
voiceofchatra.com

पलामू, गढ़वा और लातेहार के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, संगठन विस्तार व सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा

मेदिनीनगर | 12 जुलाई 2026

राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के पलामू विभाग की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अंबरीष जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान अंबरीष जी ने तीनों जिलों में संगठन की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला समितियों के साथ-साथ प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर गठित समितियों, नियमित बैठकों और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रखंड पालकों की भूमिका, उनके दायित्व तथा परिषद के विभिन्न आयामों और उनके प्रमुखों के कार्यों पर भी चर्चा हुई।

‘विहिप का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात’

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंबरीष जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परिषद गौ, गंगा और गीता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। गाय को देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समरस हिंदू समाज का निर्माण और समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करना विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। संगठन अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

बैठक में संगठन के जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के बीच परिषद के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया।

कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी अंबरीष जी, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य कामेश्वर चौधरी, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव, विभाग संरक्षक शिव प्रकाश जी, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक व अनामिका सिंह, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, सह मंत्री पप्पू सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गढ़वा जिले से जिला मंत्री सोनू सिंह, शुभम केशरी, शिवम चौबे और अभिषेक भारद्वाज तथा लातेहार जिले से विहिप जिला मंत्री संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 12 Jul 2026

विहिप केंद्रीय मंत्री अंबरीष जी के सानिध्य में पलामू विभाग की कार्यकर्ता बैठक संपन्न

पलामू, गढ़वा और लातेहार के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, संगठन विस्तार व सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा

मेदिनीनगर | 12 जुलाई 2026

राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के पलामू विभाग की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अंबरीष जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान अंबरीष जी ने तीनों जिलों में संगठन की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला समितियों के साथ-साथ प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर गठित समितियों, नियमित बैठकों और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रखंड पालकों की भूमिका, उनके दायित्व तथा परिषद के विभिन्न आयामों और उनके प्रमुखों के कार्यों पर भी चर्चा हुई।

‘विहिप का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात’

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंबरीष जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परिषद गौ, गंगा और गीता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। गाय को देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समरस हिंदू समाज का निर्माण और समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करना विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। संगठन अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

बैठक में संगठन के जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के बीच परिषद के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया।

कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी अंबरीष जी, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य कामेश्वर चौधरी, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव, विभाग संरक्षक शिव प्रकाश जी, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक व अनामिका सिंह, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, सह मंत्री पप्पू सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गढ़वा जिले से जिला मंत्री सोनू सिंह, शुभम केशरी, शिवम चौबे और अभिषेक भारद्वाज तथा लातेहार जिले से विहिप जिला मंत्री संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।

Voice of Chatra Footer