⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

हाईवा की टक्कर में जवान की जान जाने के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी, मुआवजा और सुरक्षित यातायात की मांग पर अड़े लोग

🎧
खबर सुनें (Audio News)
हाईवा की टक्कर में जवान की जान जाने के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी, मुआवजा और सुरक्षित यातायात की मांग पर अड़े लोग
voiceofchatra.com

सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में हुए सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार यादव (28 वर्ष) की मौत के विरोध में शुक्रवार सुबह से ग्रामीणों और परिजनों ने बिराजपुर के समीप मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बिराजपुर निवासी लक्ष्मण कुमार यादव जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में पदस्थापित थे। वे कुछ दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर आए थे। गुरुवार को किसी निजी कार्य से लौटने के दौरान देल्हो घाटी के पास कोयला ढोकर लौट रहे एक हाईवा की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल जवान को पहले चतरा सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चालक की तलाश जारी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि सिमरिया-चतरा मार्ग से कोयला ढोने वाले भारी वाहनों का परिचालन बंद किया जाए तथा मृतक जवान के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, झामुमो नेता मनोज चंद्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सभी ने मृतक परिवार को न्याय दिलाने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी। उधर, सीआरपीएफ के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देल्हो घाटी में तेज रफ्तार और भारी कोयला वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि यदि स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

1 अपनी राय दें (Comments)

S
Suraj
10 Jul 2026

Ab ye roj ki baat hi hk

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 10 Jul 2026

हाईवा की टक्कर में जवान की जान जाने के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी, मुआवजा और सुरक्षित यातायात की मांग पर अड़े लोग

सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में हुए सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार यादव (28 वर्ष) की मौत के विरोध में शुक्रवार सुबह से ग्रामीणों और परिजनों ने बिराजपुर के समीप मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बिराजपुर निवासी लक्ष्मण कुमार यादव जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में पदस्थापित थे। वे कुछ दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर आए थे। गुरुवार को किसी निजी कार्य से लौटने के दौरान देल्हो घाटी के पास कोयला ढोकर लौट रहे एक हाईवा की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल जवान को पहले चतरा सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चालक की तलाश जारी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि सिमरिया-चतरा मार्ग से कोयला ढोने वाले भारी वाहनों का परिचालन बंद किया जाए तथा मृतक जवान के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, झामुमो नेता मनोज चंद्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सभी ने मृतक परिवार को न्याय दिलाने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी। उधर, सीआरपीएफ के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देल्हो घाटी में तेज रफ्तार और भारी कोयला वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि यदि स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Voice of Chatra Footer