पिपरवार में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक संपन्न, शस्त्र पूजा को भव्य बनाने की तैयारी तेज
पिपरवार/चतरा। विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल पिपरवार की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, संगठन विस्तार तथा आगामी शस्त्र पूजा कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार ने की, जबकि संचालन बल्ली सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही आगामी शस्त्र पूजा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में शस्त्र पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और बेहतर आयोजन व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

इस अवसर पर सुनील प्रसाद, प्रखंड मंत्री दीपक केसरी, राजा कुमार, नवीन साहू, अंकुर विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, मुकेश राणा, मनोज कुमार, निखिल कुमार, प्रिंस कुमार, आर्यन कुमार, रोहित कुमार, हिमांशु कुमार, सुमित कुमार, रिंकू कुमार, सिद्धार्थ दुबे, अमन मेहरा, सुमन सोनी, सिद्धार्थ वर्मा, संदीप विश्वकर्मा और संजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!