⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

चतरा में गूंजी छात्रों की आवाज, युवा कांग्रेस-एनएसयूआई ने पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

🎧
खबर सुनें (Audio News)
चतरा में गूंजी छात्रों की आवाज, युवा कांग्रेस-एनएसयूआई ने पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
voiceofchatra.com

चतरा: युवा कांग्रेस कमेटी चतरा और एनएसयूआई जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंबेडकर छात्रावास (सदर प्रखंड) के समीप "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए। इस दौरान प्रोजेक्टर और एलसीडी के माध्यम से छात्रों को देशभर में सामने आए पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि छात्रों की मांग केवल निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा, समय पर भर्ती प्रक्रिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने हाल के छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनसे संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का "छात्रों की गूंज" अभियान देशभर के छात्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास है।

वक्ताओं ने विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, भर्ती में विलंब और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, छात्रों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को प्रमुखता से रखा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सत्यम भारद्वाज, सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष अरुण यादव, इंटक जिला अध्यक्ष राजवीर, जिला उपाध्यक्ष गौतम पासवान, धीरज अंबेडकर, नगर अध्यक्ष आनंद यादव, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद पंडा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, प्रदेश कांग्रेस सचिव निशांत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, आभा ओझा, नसरुद्दीन, सैयद अजीमुद्दीन, कन्हैया कुमार, शिवकुमार यादव, छोटन मियां, अजय कुमार, विक्रम सिंह, गुलशन सिंह, शाहनवाज अंसारी, लोकेश यादव, नीतीश यादव, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 22 Jul 2026

चतरा में गूंजी छात्रों की आवाज, युवा कांग्रेस-एनएसयूआई ने पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

चतरा: युवा कांग्रेस कमेटी चतरा और एनएसयूआई जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंबेडकर छात्रावास (सदर प्रखंड) के समीप "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए। इस दौरान प्रोजेक्टर और एलसीडी के माध्यम से छात्रों को देशभर में सामने आए पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि छात्रों की मांग केवल निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा, समय पर भर्ती प्रक्रिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने हाल के छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनसे संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का "छात्रों की गूंज" अभियान देशभर के छात्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास है।

वक्ताओं ने विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, भर्ती में विलंब और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, छात्रों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को प्रमुखता से रखा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सत्यम भारद्वाज, सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष अरुण यादव, इंटक जिला अध्यक्ष राजवीर, जिला उपाध्यक्ष गौतम पासवान, धीरज अंबेडकर, नगर अध्यक्ष आनंद यादव, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद पंडा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, प्रदेश कांग्रेस सचिव निशांत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, आभा ओझा, नसरुद्दीन, सैयद अजीमुद्दीन, कन्हैया कुमार, शिवकुमार यादव, छोटन मियां, अजय कुमार, विक्रम सिंह, गुलशन सिंह, शाहनवाज अंसारी, लोकेश यादव, नीतीश यादव, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of Chatra Footer