मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कराया गणना प्रपत्र का सत्यापन
बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हुई सत्यापन प्रक्रिया, निर्वाचन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
चतरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपना Enumeration Form (गणना प्रपत्र) भरकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई।
चतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-27 के अंतर्गत चतरा प्रखंड स्थित मतदान केंद्र संख्या-288 से संबंधित बीएलओ ने पूर्व मंत्री द्वारा भरे एवं हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र का BLO App के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया।
इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने गणना प्रपत्र और सत्यापन से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर तथा संबंधित बीएलओ मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन से संबंधित प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के गणना प्रपत्र का भी ऑनलाइन सत्यापन किया गया।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!