⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड » चतरा

ऊँटा गांव में करंट लगने से महिला की मौत, झूलते बिजली तार पर उठे गंभीर सवाल

🎧
खबर सुनें (Audio News)
ऊँटा गांव में करंट लगने से महिला की मौत, झूलते बिजली तार पर उठे गंभीर सवाल
voiceofchatra.com

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के ऊँटा गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान मीणा देवी (45 वर्ष), पति- नागेश्वर रजक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव के समीप एक अमरूद के पेड़ से दतवन तोड़ने गई थीं। इसी दौरान पेड़ के पास पोल से नीचे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लगा। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित बिजली तार लंबे समय से नीचे लटक रहा था और इसकी शिकायत पहले भी विभाग को की गई थी। इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को दुरुस्त कर दिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 30 Jun 2026

ऊँटा गांव में करंट लगने से महिला की मौत, झूलते बिजली तार पर उठे गंभीर सवाल

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के ऊँटा गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान मीणा देवी (45 वर्ष), पति- नागेश्वर रजक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव के समीप एक अमरूद के पेड़ से दतवन तोड़ने गई थीं। इसी दौरान पेड़ के पास पोल से नीचे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लगा। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित बिजली तार लंबे समय से नीचे लटक रहा था और इसकी शिकायत पहले भी विभाग को की गई थी। इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को दुरुस्त कर दिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice of Chatra Footer