ब्रेकिंग न्यूज़
होम » झारखण्ड

युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत, नशामुक्त और शिक्षित समाज के निर्माण का लें संकल्प : रिपुसूदन साहू

🎧
खबर सुनें (Audio News)
युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत, नशामुक्त और शिक्षित समाज के निर्माण का लें संकल्प : रिपुसूदन साहू
voiceofchatra.com

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, जिला चतरा का संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, मुख्य, युवा एवं महिला कमेटी के नए पदाधिकारियों का हुआ निर्वाचन

रिपोर्ट Voice Of Chatra 

चतरा। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, जिला चतरा के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय संगठनात्मक निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महासभा की मुख्य कमेटी, युवा कमेटी एवं महिला कमेटी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं महिला प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक बनवारी साहू ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव विद्यासागर साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू उपस्थित रहे। उनके आगमन पर समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी संबोधन में मुख्य अतिथि रिपुसूदन साहू ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा होते हैं। यदि युवा सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें तो समाज की दिशा और दशा दोनों बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को केवल रोजगार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब उसके युवा जागरूक, शिक्षित और संस्कारवान होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, समाज सेवा, खेल, स्वरोजगार और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कई प्रेरक उदाहरण देते हुए बताया कि जिन युवाओं ने अनुशासन और परिश्रम का रास्ता अपनाया, उन्होंने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। रिपुसूदन साहू ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने सभी लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे अपने गांव, मोहल्ले एवं समाज में बाल विवाह का विरोध करेंगे और शिक्षा को बढ़ावा देंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, संगठन और संस्कार किसी भी समाज की वास्तविक ताकत होते हैं। यदि समाज संगठित रहेगा तो हर चुनौती का मजबूती से सामना कर सकेगा। उन्होंने चतरा जिला तैलिक साहू समाज की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सक्रियता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि चतरा जिला का संगठन पूरे झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ता समाज हित के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं, जो सराहनीय है। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद सम्मान का नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करेंगे तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक समरसता और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया -

मुख्य कमेटी - जिला अध्यक्ष – श्री सूरज साहू,जिला सचिव – श्री कन्हैया प्रसाद साहू, जिला कोषाध्यक्ष – श्री आदित्य साहू

युवा कमेटी - जिला युवा अध्यक्ष – श्री संदीप कुमार साहू,जिला युवा सचिव – श्री अमित कुमार

महिला कमेटी - महिला जिलाध्यक्ष – श्रीमती पूनम देवी, जिला महिला सचिव – श्रीमती राखी गुप्ता

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला संरक्षक देवनंदन साहू, नवीन कुमार साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, बनवारी साहू, बढ़न साहू एवं कामेश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, समाजसेवी रमेश कुमार, चंद्रदेव कुमार, विनोद कुमार, महेंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी, युवा एवं महिला प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न चुनाव की सराहना करते हुए इसे समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया।कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार तथा युवा शक्ति को समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चतरा जिला तैलिक साहू महासभा संगठनात्मक एवं सामाजिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
ePaper News Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 05 Jul 2026

युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत, नशामुक्त और शिक्षित समाज के निर्माण का लें संकल्प : रिपुसूदन साहू

युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत, नशामुक्त और शिक्षित समाज के निर्माण का लें संकल्प : रिपुसूदन साहू

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, जिला चतरा का संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, मुख्य, युवा एवं महिला कमेटी के नए पदाधिकारियों का हुआ निर्वाचन

रिपोर्ट Voice Of Chatra 

चतरा। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, जिला चतरा के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय संगठनात्मक निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महासभा की मुख्य कमेटी, युवा कमेटी एवं महिला कमेटी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं महिला प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक बनवारी साहू ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव विद्यासागर साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू उपस्थित रहे। उनके आगमन पर समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी संबोधन में मुख्य अतिथि रिपुसूदन साहू ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा होते हैं। यदि युवा सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें तो समाज की दिशा और दशा दोनों बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को केवल रोजगार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब उसके युवा जागरूक, शिक्षित और संस्कारवान होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, समाज सेवा, खेल, स्वरोजगार और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कई प्रेरक उदाहरण देते हुए बताया कि जिन युवाओं ने अनुशासन और परिश्रम का रास्ता अपनाया, उन्होंने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। रिपुसूदन साहू ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने सभी लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे अपने गांव, मोहल्ले एवं समाज में बाल विवाह का विरोध करेंगे और शिक्षा को बढ़ावा देंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, संगठन और संस्कार किसी भी समाज की वास्तविक ताकत होते हैं। यदि समाज संगठित रहेगा तो हर चुनौती का मजबूती से सामना कर सकेगा। उन्होंने चतरा जिला तैलिक साहू समाज की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सक्रियता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि चतरा जिला का संगठन पूरे झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ता समाज हित के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं, जो सराहनीय है। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद सम्मान का नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करेंगे तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक समरसता और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया -

मुख्य कमेटी - जिला अध्यक्ष – श्री सूरज साहू,जिला सचिव – श्री कन्हैया प्रसाद साहू, जिला कोषाध्यक्ष – श्री आदित्य साहू

युवा कमेटी - जिला युवा अध्यक्ष – श्री संदीप कुमार साहू,जिला युवा सचिव – श्री अमित कुमार

महिला कमेटी - महिला जिलाध्यक्ष – श्रीमती पूनम देवी, जिला महिला सचिव – श्रीमती राखी गुप्ता

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला संरक्षक देवनंदन साहू, नवीन कुमार साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, बनवारी साहू, बढ़न साहू एवं कामेश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, समाजसेवी रमेश कुमार, चंद्रदेव कुमार, विनोद कुमार, महेंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी, युवा एवं महिला प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न चुनाव की सराहना करते हुए इसे समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया।कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार तथा युवा शक्ति को समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चतरा जिला तैलिक साहू महासभा संगठनात्मक एवं सामाजिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

विज्ञापन (Advertisement)
📚 पत्रिका केंद्र
सभी विद्यालयों की किताबें • स्टेशनरी • बच्चों की खेल सामग्री थोक एवं खुदरा विक्रेता
📍 गर्ल्स हाई स्कूल के नजदीक, मेन रोड, चतरा 📞 95079 60783
ePaper News Footer