⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » क्राइम न्यूज

दिव्या हत्याकांड: कोर्ट में गवाही से पहले रची गई मौत की साजिश, मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार

🎧
खबर सुनें (Audio News)
दिव्या हत्याकांड: कोर्ट में गवाही से पहले रची गई मौत की साजिश, मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार
voiceofchatra.com

हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान से 26 जून को मिले दिव्या कुमारी के शव मामले में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी गया जिले के शेरघाटी इलाके से हुई है।

बुधवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में पहले नेपाली गंझू की गिरफ्तारी हो चुकी है। उससे हुई पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी राहुल यादव तक पहुंची।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिव्या और राहुल के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। आरोप है कि राहुल ने शादी का भरोसा देकर दिव्या से संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से पीछे हट गया। इसके बाद दिव्या ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही थी।

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि राहुल लगातार दिव्या पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। लेकिन दिव्या अपने फैसले पर अडिग थी। इसी बीच अदालत में उसके बयान की तारीख भी नजदीक थी। पुलिस का कहना है कि राहुल को डर था कि अगर दिव्या कोर्ट में उसके खिलाफ बयान दे देती है तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसी वजह से राहुल ने साजिश रची। पुलिस के मुताबिक उसने गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खरांटी गांव निवासी नेपाली गंझू को दो लाख रुपये देने की बात कहकर दिव्या की हत्या कराने की योजना बनाई। हत्या के बाद शव को जजलो गांव की बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले नेपाली गंझू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों के बाद राहुल यादव की तलाश तेज की गई और लगातार छापेमारी के बाद उसे शेरघाटी से दबोच लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। यदि अनुसंधान में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 22 Jul 2026

दिव्या हत्याकांड: कोर्ट में गवाही से पहले रची गई मौत की साजिश, मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार

हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान से 26 जून को मिले दिव्या कुमारी के शव मामले में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी गया जिले के शेरघाटी इलाके से हुई है।

बुधवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में पहले नेपाली गंझू की गिरफ्तारी हो चुकी है। उससे हुई पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी राहुल यादव तक पहुंची।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिव्या और राहुल के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। आरोप है कि राहुल ने शादी का भरोसा देकर दिव्या से संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से पीछे हट गया। इसके बाद दिव्या ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही थी।

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि राहुल लगातार दिव्या पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। लेकिन दिव्या अपने फैसले पर अडिग थी। इसी बीच अदालत में उसके बयान की तारीख भी नजदीक थी। पुलिस का कहना है कि राहुल को डर था कि अगर दिव्या कोर्ट में उसके खिलाफ बयान दे देती है तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसी वजह से राहुल ने साजिश रची। पुलिस के मुताबिक उसने गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खरांटी गांव निवासी नेपाली गंझू को दो लाख रुपये देने की बात कहकर दिव्या की हत्या कराने की योजना बनाई। हत्या के बाद शव को जजलो गांव की बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले नेपाली गंझू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों के बाद राहुल यादव की तलाश तेज की गई और लगातार छापेमारी के बाद उसे शेरघाटी से दबोच लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। यदि अनुसंधान में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice of Chatra Footer