⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » क्राइम न्यूज

मुहर्रम की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, किशोर की चाकू मारकर हत्या, चाचा की हालत नाज़ुक

🎧
खबर सुनें (Audio News)
मुहर्रम की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, किशोर की चाकू मारकर हत्या, चाचा की हालत नाज़ुक
voiceofchatra.com

 चतरा सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ाई गांव में मुहर्रम का जुलूस समाप्त होने के कुछ ही देर बाद हुई खूनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। चाकूबाजी की इस घटना में सत्रह वर्षीय मोहम्मद शाहजहां की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा मोहम्मद साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतक मोहम्मद शाहजहां, पिता मोहम्मद आबिद, कुछ समय से अंबिकापुर में रहकर सैलून चलाते थे। मुहर्रम के अवसर पर वह अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए गांव आए थे। लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह त्योहार उनके जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक समाप्त होने के कुछ देर बाद कुछ युवक मोहम्मद साबिर के घर में घुस गए और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान शाहजहां वहां पहुंचे और हमलावरों से हमले का कारण पूछने लगे। इसी बीच हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, चतरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें Hazaribagh सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान शाहजहां ने दम तोड़ दिया। वहीं मोहम्मद साबिर की हालत नाज़ुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रांची भेजा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना की जड़ कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुआ पुराना विवाद बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट और कहासुनी हुई थी, जिसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां कुछ देर पहले मुहर्रम की रौनक थी, वहां अब सिर्फ सन्नाटा, आंसू और मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 27 Jun 2026

मुहर्रम की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, किशोर की चाकू मारकर हत्या, चाचा की हालत नाज़ुक

 चतरा सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ाई गांव में मुहर्रम का जुलूस समाप्त होने के कुछ ही देर बाद हुई खूनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। चाकूबाजी की इस घटना में सत्रह वर्षीय मोहम्मद शाहजहां की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा मोहम्मद साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतक मोहम्मद शाहजहां, पिता मोहम्मद आबिद, कुछ समय से अंबिकापुर में रहकर सैलून चलाते थे। मुहर्रम के अवसर पर वह अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए गांव आए थे। लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह त्योहार उनके जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक समाप्त होने के कुछ देर बाद कुछ युवक मोहम्मद साबिर के घर में घुस गए और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान शाहजहां वहां पहुंचे और हमलावरों से हमले का कारण पूछने लगे। इसी बीच हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, चतरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें Hazaribagh सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान शाहजहां ने दम तोड़ दिया। वहीं मोहम्मद साबिर की हालत नाज़ुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रांची भेजा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना की जड़ कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुआ पुराना विवाद बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट और कहासुनी हुई थी, जिसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां कुछ देर पहले मुहर्रम की रौनक थी, वहां अब सिर्फ सन्नाटा, आंसू और मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Voice of Chatra Footer