⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » क्राइम न्यूज

सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

🎧
खबर सुनें (Audio News)
सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
voiceofchatra.com

पुलिस ने कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक की बरामद, मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

सुधीर कुमार | Voice Of Chatra 

प्रतापपुर-जोरी मार्ग स्थित सरस्वती ज्वेलर्स के संचालक से हुई लूट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद इस कांड का सफल उद्भेदन किया गया।

बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे सरस्वती ज्वेलर्स के संचालक मृत्युंजय कुमार वर्मा वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कोन गांव के पास कस्तूरबा विद्यालय, प्रतापपुर मोड़ जोरी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर वशिष्ठ नगर थाना में कांड संख्या 117/26 के तहत धारा 309(6), 311 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल बनाया गया। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में 11 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अमित कुमार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद भागते समय अपराधियों की एक जोड़ी चप्पल घटनास्थल पर छूट गई थी। जांच में यह चप्पल अमित कुमार की ही निकली, जिससे केस सुलझाने में काफी मदद मिली।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमित कुमार (24 वर्ष), पिता अजय दास, ग्राम परासिया, थाना हंटरगंज, बीटु कुमार (18 वर्ष), पिता राजू दास, ग्राम छोटकी जोरी, थाना वशिष्ठ नगर तथा रोहित कुमार (18 वर्ष), पिता रामरतन भारती, ग्राम करैलीबार, थाना वशिष्ठ नगर शामिल हैं।

मुख्य आरोपी का पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ चतरा के हंटरगंज थाना में वर्ष 2021 में डकैती का मामला दर्ज है। इसके अलावा बिहार के शेरघाटी थाना और बहेरा ओपी में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

डीएसपी ने बताया कि अमित कुमार के विरुद्ध हंटरगंज थाना कांड संख्या 175/21 (दिनांक 16 दिसंबर 2021) में डकैती का मामला दर्ज है। वहीं बिहार के शेरघाटी थाना में कांड संख्या 356/24 एवं 379/24, जबकि बहेरा ओपी में कांड संख्या 43/24 दर्ज है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध पर काबू पाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर लोग तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
SUDHIR KUMAR

SUDHIR KUMAR ✔ Verified

पद: CHIEF EDITOR

यह खबर SUDHIR KUMAR द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: SUDHIR KUMAR
दिनांक: 12 Aug 2026

सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक की बरामद, मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

सुधीर कुमार | Voice Of Chatra 

प्रतापपुर-जोरी मार्ग स्थित सरस्वती ज्वेलर्स के संचालक से हुई लूट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद इस कांड का सफल उद्भेदन किया गया।

बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे सरस्वती ज्वेलर्स के संचालक मृत्युंजय कुमार वर्मा वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कोन गांव के पास कस्तूरबा विद्यालय, प्रतापपुर मोड़ जोरी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर वशिष्ठ नगर थाना में कांड संख्या 117/26 के तहत धारा 309(6), 311 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल बनाया गया। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में 11 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अमित कुमार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद भागते समय अपराधियों की एक जोड़ी चप्पल घटनास्थल पर छूट गई थी। जांच में यह चप्पल अमित कुमार की ही निकली, जिससे केस सुलझाने में काफी मदद मिली।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमित कुमार (24 वर्ष), पिता अजय दास, ग्राम परासिया, थाना हंटरगंज, बीटु कुमार (18 वर्ष), पिता राजू दास, ग्राम छोटकी जोरी, थाना वशिष्ठ नगर तथा रोहित कुमार (18 वर्ष), पिता रामरतन भारती, ग्राम करैलीबार, थाना वशिष्ठ नगर शामिल हैं।

मुख्य आरोपी का पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ चतरा के हंटरगंज थाना में वर्ष 2021 में डकैती का मामला दर्ज है। इसके अलावा बिहार के शेरघाटी थाना और बहेरा ओपी में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

डीएसपी ने बताया कि अमित कुमार के विरुद्ध हंटरगंज थाना कांड संख्या 175/21 (दिनांक 16 दिसंबर 2021) में डकैती का मामला दर्ज है। वहीं बिहार के शेरघाटी थाना में कांड संख्या 356/24 एवं 379/24, जबकि बहेरा ओपी में कांड संख्या 43/24 दर्ज है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध पर काबू पाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर लोग तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Voice of Chatra Footer