⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » क्राइम न्यूज

प्रेम संबंध का हुआ दर्दनाक अंत : कोर्ट में गवाही से पहले युवती की हत्या की साजिश का खुलासा

🎧
खबर सुनें (Audio News)
प्रेम संबंध का हुआ दर्दनाक अंत : कोर्ट में गवाही से पहले युवती की हत्या की साजिश का खुलासा
voiceofchatra.com

दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान से 26 जून को मिले युवती के शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या प्रेम संबंध और न्यायालय में चल रहे मामले से बचने की नीयत से कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी नेपाली गंझू बिहार के गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खरांटी गांव का रहने वाला है। उससे पूछताछ के दौरान हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतका दिव्या कुमारी बिहार के डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव की निवासी थी। उसका शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव निवासी राहुल यादव के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच बाद में विवाद हो गया था, जिसके बाद दिव्या ने राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। यह मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।

जांच में पता चला कि राहुल यादव चाहता था कि दिव्या मुकदमा वापस ले ले, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। राहुल को आशंका थी कि अदालत में दिव्या की गवाही उसके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इसी वजह से उसने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक राहुल यादव ने नेपाली गंझू को दो लाख रुपये देने की बात कहकर हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। योजना के अनुसार दोनों ने दिव्या की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हंटरगंज के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

शव मिलने के बाद हंटरगंज थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस आरोपी नेपाली गंझू तक पहुंची और पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश सामने आ गई।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी राहुल यादव अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पूरे मामले के खुलासे में हंटरगंज थाना के इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार तथा उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 17 Jul 2026

प्रेम संबंध का हुआ दर्दनाक अंत : कोर्ट में गवाही से पहले युवती की हत्या की साजिश का खुलासा

दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान से 26 जून को मिले युवती के शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या प्रेम संबंध और न्यायालय में चल रहे मामले से बचने की नीयत से कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी नेपाली गंझू बिहार के गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खरांटी गांव का रहने वाला है। उससे पूछताछ के दौरान हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतका दिव्या कुमारी बिहार के डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव की निवासी थी। उसका शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव निवासी राहुल यादव के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच बाद में विवाद हो गया था, जिसके बाद दिव्या ने राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। यह मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।

जांच में पता चला कि राहुल यादव चाहता था कि दिव्या मुकदमा वापस ले ले, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। राहुल को आशंका थी कि अदालत में दिव्या की गवाही उसके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इसी वजह से उसने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक राहुल यादव ने नेपाली गंझू को दो लाख रुपये देने की बात कहकर हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। योजना के अनुसार दोनों ने दिव्या की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हंटरगंज के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

शव मिलने के बाद हंटरगंज थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस आरोपी नेपाली गंझू तक पहुंची और पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश सामने आ गई।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी राहुल यादव अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पूरे मामले के खुलासे में हंटरगंज थाना के इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार तथा उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Voice of Chatra Footer