⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
होम » क्राइम न्यूज

टंडवा में 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद

🎧
खबर सुनें (Audio News)
टंडवा में 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद
voiceofchatra.com

टंडवा में 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद

चतरा, 18 जुलाई। टंडवा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा ब्राउन शुगर बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा थाना क्षेत्र में एनटीपीसी गेट नंबर-2 से कमता जाने वाली सड़क पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एएसपी) प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान राजेश कुमार (25 वर्ष), पिता लखन साव, निवासी पचड़ा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग तथा विकाश कुमार महतो (24 वर्ष), पिता कौल्हा महतो, निवासी नईपारम, थाना टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार राजेश कुमार के पास से 9.01 ग्राम ब्राउन शुगर (प्लास्टिक सहित), एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, एक एसीई कंपनी का कीपैड मोबाइल तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई। वहीं विकाश कुमार महतो के पास से 10.71 ग्राम ब्राउन शुगर (प्लास्टिक सहित) और वीवो कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए।

टंडवा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई में टंडवा एएसपी प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार तथा टंडवा थाना के रिजर्व गार्ड के सशस्त्र जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🔖 सेव करने के लिए लॉगिन करें
Voice Of chatra

Voice Of chatra ✔ Verified

पद: AUTHORIZED REPORTER

यह खबर Voice Of chatra द्वारा तथ्यों की पुष्टि (Fact-checked) के बाद पब्लिश की गई है। इनकी सभी ख़बरें यहाँ पढ़ें »

इस खबर को शेयर करें

0 अपनी राय दें (Comments)

✍️

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!

voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com voiceofchatra.com
Voice of Chatra Header
✍️ रिपोर्ट: Voice Of chatra
दिनांक: 18 Jul 2026

टंडवा में 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद

टंडवा में 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद

चतरा, 18 जुलाई। टंडवा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा ब्राउन शुगर बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा थाना क्षेत्र में एनटीपीसी गेट नंबर-2 से कमता जाने वाली सड़क पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एएसपी) प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान राजेश कुमार (25 वर्ष), पिता लखन साव, निवासी पचड़ा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग तथा विकाश कुमार महतो (24 वर्ष), पिता कौल्हा महतो, निवासी नईपारम, थाना टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार राजेश कुमार के पास से 9.01 ग्राम ब्राउन शुगर (प्लास्टिक सहित), एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, एक एसीई कंपनी का कीपैड मोबाइल तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई। वहीं विकाश कुमार महतो के पास से 10.71 ग्राम ब्राउन शुगर (प्लास्टिक सहित) और वीवो कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए।

टंडवा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई में टंडवा एएसपी प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार तथा टंडवा थाना के रिजर्व गार्ड के सशस्त्र जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Voice of Chatra Footer